फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The city will now be without canal water for 16 days, with the first waterworks supplying water at a fixed time starting today.

Rohtak News: अब 16 दिन शहर को नहीं मिलेगा नहरी पानी, प्रथम जलघर से आज से एक समय होगी सप्लाई

Sun, 04 Jan 2026 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 04 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The city will now be without canal water for 16 days, with the first waterworks supplying water at a fixed time starting today.
44...मानसरोवर पार्क ​स्थित जलघर एक का तालाब। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर में आठ दिन की जलापूर्ति के बाद बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहर में पानी बंद हो गया है। अब 16 दिन बाद नहरी पानी सप्लाई होगा। जन स्वास्थ्य विभाग ने नहरी पानी बंद होने के बाद प्रथम जलघर से रविवार को पानी में कटौती शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे 80 से ज्यादा कॉलोनियों में प्रतिदिन दो समय मिलने वाला पानी सिर्फ एक समय मिलेगा।
विभाग के अधिकारियों ने जलघर एक की 80 से अधिक कॉलोनियों में सोमवार से कटौती शुरू करने की बात कही है। इसके अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों में दो समय मिलने वाला पानी सिर्फ एक समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से जेएलएन और बीएसबी के माध्यम से शहर को पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है। रबी सीजन में जेएलएन फीडर में 16 दिन जलापूर्ति के बाद 24 दिन की नहरबंदी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएलएन नहर में 26 दिसंबर को सप्लाई बंद हो गई थी। इसके बाद बीएसबी नहर में आठ दिन के लिए 27 दिसंबर को नहर में पानी छोड़ा गया था। अब शनिवार देर रात बीएसबी नहर में सप्लाई बंद कर दी गई है। इससे जन स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शहरवासियों की चुनौती बढ़ने वाली है।
जन स्वास्थ्य विभाग ने मानसरोवर पार्क स्थित जलघर एक में 65 प्रतिशत से अधिक व झज्जर रोड जलघर दो, बोहर स्थित जेएलएन नहर स्थित जलघर तीन व देव कॉलोनी स्थित जलघर तीन में 85 प्रतिशत से अधिक पानी होने का दावा किया है। प्रथम जलघर की 80 से अधिक कॉलोनियों में 4 जनवरी से एक समय सप्लाई की जाएगी। इस क्षेत्र में पुराने शहर की एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित होगी।

---------
बीएसबी नहर में शनिवार देर रात पानी बंद कर दिया है। मुख्यालय के शेड्यूल अनुसार बीएबसी नहर में
32 दिन बाद पानी आएगा। पांच ग्रुपों में आठ दिन की सप्लाई का शेड्यूल है।
- अरुण मुंजाल, कार्यकारी अभियंता, बीएसबी फीडर, सिंचाई विभाग।
--------
शहर में जलघरों की स्टोरेज क्षमता सिर्फ आठ की दिन है। सिंचाई विभाग की ओर से 16 दिन बाद नहर में पानी छोड़ा जाएगा। इसलिए आगामी दिनों को देखते हुए शहर में पानी की कटौती अवश्य की जाएगी।

- मयंक भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed