{"_id":"69f8d1d0029766e788098296","slug":"the-city-has-turned-into-a-garbage-dump-with-60-tons-of-waste-lying-in-the-streets-rohtak-news-c-17-roh1020-850499-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कचरे के ढेर में तब्दील हुआ शहर, गली-मोहल्लों में पड़ा 60 टन कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कचरे के ढेर में तब्दील हुआ शहर, गली-मोहल्लों में पड़ा 60 टन कचरा
विज्ञापन
22-रोहतक शहर के छोटूराम स्टेडियम के बाहर लगे गंदगी के ढेर। संवाद
रोहतक। सफाई कर्मचारियों की सोमवार को चौथे दिन पहुंची हड़ताल से शहर कचरे के ढेर में तब्दील हो रहा है। गली-मोहल्लों में अब तक करीब 60 टन तक कचरा जमा होने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम कार्यालय परिसर में भी चार दिन से सफाई नहीं हुई है। कर्मचारियों की हड़ताल पांच मई तक रहेगी।
अमूमन शहर से रोजाना 245 टन कचरा निकलता है लेकिन हड़ताल के चलते अब 230 टन कचरा निकल रहा है। इसका उठान एजेंसी कर रही है। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रोजाना करीब 15 टन कचरा शहर की गली-मोहल्लों में जमा हो रहा है।
चार दिनों से सफाई न होने पर यह आंकड़ा अब 60 टन हो गया है। हड़ताल लंबी चली तो आंकड़ा और बढ़ेगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला इकाई की ओर से सोमवार को चौथे दिन भी नगर निगम में धरना देकर नारेबाजी की है। स्थायी भर्ती और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग, ठेका प्रथा बंद करने व शिक्षित सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
संघ की जिला इकाई के प्रधान शंभु टांक व सचिव राकेश चावरिया का दावा है कि नगर निगम के 634 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके चलते निगम परिसर में भी सफाई नहीं की जा रही है। नगर निगम के इन कर्मचारियों की तैनाती शहर की कॉलोनियों व मोहल्लों में रहती है लेकिन मुख्य सड़कों की सफाई का जिम्मा एजेंसी के 340 कर्मचारियों के पास है।
-- -- -- -- -- --
कर्मचारियों की मांगों का किया समर्थन
सफाई कर्मचारियों के समर्थन में दूसरे संगठन भी आए हैं। सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष कर्मबीर सिवाच, सीआईटीयू से प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर कामरेड, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रेम घिलाैड़ आदि ने धरनास्थल पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया नगर निगम अधिकारियों की ओर से शहर में सफाई संबंधित किए जा रहे दावे अधूरे साबित हो रहे हैं। सफाई के लिए एजेंसी के महज 340 कर्मचारी अपर्याप्त हैं। नगर निगम के सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो हालात और भी खराब होंगे।
इन स्थानों पर बढ़ी गंदगी
शहर के छोटूराम स्टेडियम के बाहर, पुराना आईटीआई परिसर, माता दरवाजा चौक के पास, सोनीपत रोड पर सेक्टर-4 की पुलिया से आगे, सर्कुलर रोड पुल के पास, शिवाजी कॉलोनी पार्क के पास, गांधी कैंप, नेहरू कॉलाेनी, हिसार रोड आदि।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
एजेंसी के सफाई कर्मचारियों को मुख्य मार्गाें पर लगाया गया है जहां सफाई व्यवस्था सामान्य है। हड़ताल से गली-मोहल्लों में समस्या है, वहां भी सफाई का प्रयास रहता है। डंपिंग पॉइंट से भी कूड़ा उठाया जा रहा है।
-सुधीर कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, रोहतक