{"_id":"70da17fd2ec9579065106fff88142138","slug":"the-book-release-of-the-haryanva-cinema-dasha-aur-disha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हरियाणवी सिनेमा दशा और दिशा’ पुस्तक का किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हरियाणवी सिनेमा दशा और दिशा’ पुस्तक का किया विमोचन
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 11 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
हरियाणवी सिनेमा और कला के विकास के लिए सरकार गंभीर है। प्रयास किया जा रहा है कि नई नीतियां बनाकर कला के विकास में महत्वपूर्ण कार्य किया जाए। यह बात हरियाणा कला परिषद के निदेशक अजय सिंघल ने स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के सभागार में पुस्तक विमोचन समारोह में कही।
निदेशक अजय सिंघल बुधवार को सुशील सैनी द्वारा लिखी पुस्तक ‘हरियाणवी सिनेमा दशा और दिशा’ का विमोचन करने आए थे। उन्होंने कहा कि हरियाणवी सिनेमा के इतिहास में ऐसा उल्लेखनीय काम किसी ने पहली बार किया है। यह पुस्तक उन परीक्षार्थियों और शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होगी, जो हरियाणवी सिनेमा पर जानकारी जुटाना चाहते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति अश्वनी सभरवाल ने कहा कि संस्थान में छात्रों की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। तकनीकी विकास के लिए कोष का भी गठन किया गया है। पुस्तक में हरियाणवी सिनेमा की पहली फिल्म ‘बीरा शेरा’ से लेकर अंतिम प्रदर्शित फिल्म ‘फाइटर’ तक का विवरण है।
विज्ञापन
इस मौके पर ओ.पी हरियाणवी, अरविंद स्वामी, रघुवेंद्र मलिक, लीला सैनी, विजय वर्मा, मनोज राठी, जनार्दन शर्मा, जगबीर मलिक, जसबीर मलिक, मुकेश वर्मा, केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड नई दिल्ली के सदस्य डॉ. सुरेश वशिष्ठ, आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक संपूर्ण सिंह बागड़ी और पूर्व निदेशक धर्मपाल मलिक आदि मौजूद रहे।