फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The body of a middle aged man was found at the medical turn

Rohtak News: यूएचएस में नकल के मामले में दो कर्मचारी बर्खास्त

Wed, 02 Apr 2025 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The body of a middle aged man was found at the medical turn
रोहतक। पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएस) ने नकल के खेल मामले में परीक्षा शाखा में तैनात दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इसमें कंप्यूटर ऑपरेशन रोशन लाल व सहायक रोहित शामिल हैं। इस मामले में तीन अनुबंधित कर्मचारियों को पहले ही बाहर किया जा चुका है। फिलहाल इस मामले में रोशन लाल समेत तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके बाद से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यूएचएस में नकल के मामले में अनुशासनात्मक कमेटी की जांच जारी है। कमेटी की जांच में उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ करने व दोबारा दूसरी लिखावट में उत्तर लिखे जाने की बात सामने आ चुकी है। ऐसे में कमेटी उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट की जांच कर रही है। इस बारे में हैंडराइटिंग एक्सपर्ट को पत्र लिखा गया है। इस गड़बड़ झाले में विवि प्रशासन ने गिरफ्तार हो चुके कर्मचारी रोशन लाल व रोहित को बर्खास्त कर दिया है। मामले में इनकी संलिप्तता स्पष्ट होने के चलते कुलपति ने यह सख्त फैसला लिया है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने एक निजी कॉलेज के 24 एमबीबीएस छात्रों व 17 यूएचएसआर कर्मचारियों समेत 41 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस की जांच भी चल रही है। पुलिस ने विवि प्रशासन से उत्तर पुस्तिकाएं मांगी हैं। इसके बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ पाएगी। फिलहाल, विवि प्रशासन अपने स्तर पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करा रहा है। ऐसे में पुलिस को अभी उत्तर पुस्तिकाओं के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नकल के मामले में एक अन्य जिले के निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने भी उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में भी अलग से जांच जारी है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन जांच पूरी होने का इंतजार कर रहा है। इसके बाद ही कोई कदम उठाए जाने की उम्मीद है।


वर्जन
एमबीबीएस विद्यार्थियों को पास कराने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में छेड़छाड़ सामने आई है। इस मामले में एफआईआर कराने के बाद अब दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के अन्य जरूरी कदम भी उठाए जाएंगे।
-प्रो. एचके अग्रवाल, कुलपति, यूएचएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed