फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The ASI and constable who arrived to investigate were attacked with a knife and their uniforms were torn.

Rohtak News: जांच करने पहुंचे एएसआई व हवलदार पर चाकू से हमला, वर्दी फाड़ी

Sun, 17 May 2026 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The ASI and constable who arrived to investigate were attacked with a knife and their uniforms were torn.
47-घायल एएसआई अनिल हाथ पर लगी चोट दिखाते हुए।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हिसार रोड स्थित श्याम कॉलोनी में किराये को लेकर मकान मालकिन व बिहार के युवकों के बीच हुए झगड़े की जांच करने पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। एएसआई अमित कुमार व हवलदार मनजीत चाकू लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिहार निवासी रूपेश, अमन व अमित को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसआई अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में वे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की ईआरवी 603 पर इंचार्ज हैं। शुक्रवार को श्याम कॉलोनी निवासी पिंकी ने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की कि तीन युवक नशे में उनके साथ झगड़ा कर रहे हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पिंकी ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक मकान में किराये पर रहते हैं। जब किराया मांगा तो झगड़ा कर रहे हैं। परिवार को जान से मारने की धमकी दे हरे हैं। एएसआई अनिल ने बताया कि जब वे महिला से बातचीत कर रहे थे तभी तीन युवक कमरे में आए। दो के हाथ में चाकू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपेश नाम के युवक ने हवलदार मंजीत पर चाकू से हमला कर दिया। कोहनी के पास चाकू लगने से मनजीत घायल हो गया। अमित ने उनके बाएं हाथ पर चाकू मारा। तीसरे युवक अमन ने एचपीओ राजबीर से धक्कामुुक्की की और वर्दी फाड़ दी।

पुलिस ने जानलेवा हमला करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व धमकी देने की एफआईआर दर्ज कर जांच की। जांच अधिकारी एएसआई सोमबीर दहिया ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed