{"_id":"64a3315481b8f633ec024534","slug":"the-alliance-is-looting-the-publics-pocket-by-doing-scams-hooda-rohtak-news-c-17-roh1020-191054-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले कर जनता की जेब पर डाका डाल रहा गठबंधन : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले कर जनता की जेब पर डाका डाल रहा गठबंधन : हुड्डा
विज्ञापन
दूसरे दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालों को पार्टी ज्वाइन करवाते पूर्व मुख्यमंत्री भू
रोहतक।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा घोटालों पर घोटाले कर जनता की जेब पर डाका डाल रही है। प्रदेश के राजस्व को खाली करने में लगी है। आबकारी विभाग से लेकर खनन तक में घोटाले कर प्रदेश को हजारों करोड़ का चूना लगाया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने पर इन घोटालों पर अंकुश लगाया जाएगा । भ्रष्टाचारियों की जेब में जाने वाला पैसा कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। वे अपने आवास पर लोगों से रूबरू हो रहे थे। यहां बड़ी संख्या में लोगों को कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण कराई।
पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग बीजेपी-जेजेपी सरकार से दुखी है। मौजूदा सरकार ने जनहित का कोई कार्य नहीं किया। यह सरकार युवाओं के रोजगार, विद्यार्थियों की शिक्षा, बुजुर्गों की पेंशन, गरीबों के राशन, दलित व पिछड़ों के आरक्षण और कर्मचारियों के ओपीएस (पुरापी पेंशन योजना) की दुश्मन है। इस कारण सत्ताधारी दलों को छोड़कर नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। हर वर्ग इस गठबंधन को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस की कल्याणकारी सरकार बनवाना चाहता है।
उन्होंने कहा कि दलों को छोड़कर नेता व कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होने करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को बीजेपी-जेजेपी के अनेक नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थामा। इनका पार्टी में स्वागत करते हुए उन्होंने फील्ड में उतरकर कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने दावा किया कि जसबीर (चेयरमैन, नगरपालिका जुलाना), पूर्व पार्षद महिपाल नागर (बारह प्रधान, धानक समाज, जुलाना), बीजेपी नेता संदीप (पार्षद वार्ड नं- 4), जींद बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुभाष पांचाल (पार्षद वार्ड नं- 9 व प्रधान कामगार यूनियन जुलाना), रणबीर जांगड़ा (पार्षद वार्ड नं-11, जुलाना), जेजेपी नेता रामकला (पार्षद वार्ड नं- 12, जुलाना), बीजेपी नेता व समाजसेवी सुभाष, जेजेपी नेता गौतम लाठर करसोला, ठेकेदार बंटी दलाल, बिरेंद्र लाठर, देवेंद्र लाठर ने कांग्रेस की सदस्यता हासिल की। इससे पूर्व इनेलो के भिवानी हलके के प्रधान कुलवंत कटारिया, आम आदमी पार्टी भिवानी हलका प्रधान तकदीर ग्रेवाल आर्य, जेजेपी से नेता रोशन लाल आर्य, पप्पू नंबरदार और तकदीर ग्रेवाल आर्य ने भी कांग्रेस का दामन थामा।