फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The ADC inspected the Anganwadi center.

Rohtak News: एडीसी ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

Thu, 05 Feb 2026 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The ADC inspected the Anganwadi center.
04जेएनडी28: आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने गए एडीसी। स्रोत : प्रशासन
जींद। एडीसी प्रदीप कुमार ने बुधवार को पांडु-पिंडारा गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। एडीसी ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार की गुणवत्ता, साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था एवं शैक्षणिक सामग्री का बारीकी से जांच की। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका से केंद्र संचालन से संबंधित रजिस्टरों की जांच की।
विज्ञापन

एडीसी ने निर्देश दिए कि सभी लाभार्थियों को समय पर पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास की नींव होते हैं इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एडीसी ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य एवं खान-पान के बारे में जानकारी ली। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें नियमित रूप से केंद्र आने और पढ़ाई के साथ-साथ स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण में और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीमा रोहिला, सीडीपीओ सुमन भी मौजद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed