{"_id":"6500ca4e73b68e932e091b77","slug":"the-accused-will-have-to-tell-how-the-property-was-acquired-a-fish-trader-will-claim-the-property-by-posing-as-a-contractor-rohtak-news-c-17-roh1020-245155-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आरोपियों को बताना होगा कैसे अर्जित की संपत्ति, मछली कारोबारी तो कोई ठेकेदार बनकर करेगा प्रॉपर्टी पर दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आरोपियों को बताना होगा कैसे अर्जित की संपत्ति, मछली कारोबारी तो कोई ठेकेदार बनकर करेगा प्रॉपर्टी पर दावा
विज्ञापन
रोहतक। नशे के खिलाफ अभियान में रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। करतारपुरा, खोखराकोट और गढ़ी मोहल्ले से जिन आरोपियों की संपत्ति पुलिस ने सील की है, अब वे आरोपी प्रॉपर्टी पर दावा करने के लिए कारोबारी और ठेकेदार बनकर कोर्ट में पेश होने वाले हैं। दूसरी ओर, जब्त रजिस्ट्री जांच के लिए राजस्व विभाग के पास भेजी जाएगी।
नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने विशेष योजना के तहत 29 लोगों की सूची तैयार की। इसके बाद रविवार को 350 पुलिसकर्मियों की टीम ने करतारपुरा, खोखराकोट व कच्ची गढ़ी मोहल्ले में सुबह पांच बजे दबिश दी। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें छह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं अभियान के दौरान पुलिस ने एक करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी जब्त की, जिसमें 33 लाख की नकदी, 30 लाख के करीब के जेवरात भी शामिल हैं। पुलिस अब जब्त प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री राजस्व विभाग के पास जांच के लिए भेजेगी। आरोपियों को यह भी बताना होगा कि यह संपत्ति उन्होंने कैसे अर्जित की। इसे बनाने में आय का स्रोत क्या है। दूसरी ओर, आरोपियों ने भी वकील के माध्यम से संपत्ति पर अपना दावा पुख्ता करने की तैयारी शुरू कर दी है। आरोपित महिला बिमला देवी और उसके बेटे संजय के वकील यशवीर दहिया ने बताया कि संजय का मछली पालन का कारोबार है। उससे ही संपत्ति अर्जित की है। अदालत में यह साबित किया जाएगा। वहीं अन्य आरोपियों में भी काई ठेकेदार तो कोई व्यापारी बनकर अदालत में दावा प्रस्तुत करने वाला है।
तीनों कॉलोनियों में सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नजर
करतारपुरा, गढ़ी मोहल्ला व खोखराकोट में पुलिस नशा तस्करी पर कड़ी निगाह बनाए हुए है। तीनों कॉलोनियों में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रखी जा रही है। करतारपुरा में पुलिस की दबिश के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। क्षेत्र में कोई खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
अब तीनों मोहल्लों में नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने आठ सीसीटीवी कैमरे चालू कर दिए हैं। कैमरों को कंट्रोल रूम के अलावा डीएसपी व एसएचओ के मोबाइल फोन से भी जोड़ा गया है। कैमरों की खास बात यह है कि ये रात को भी काम करते हैं।
आठ सीसीटीवी कैमरों से क्षेत्रों में निगाह रखी जा रही है। इसके साथ पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। नशा तस्करी रोकने के लिए आगे भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।
डॉक्टर रवींद्र, डीएसपी मुख्यालय