फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The accused was in love with another girl, killed the girl to get her out of his way

Rohtak News: आरोपी दूसरी लड़की से करता था प्रेम, रास्ते से हटाने के लिए की युवती की हत्या

Sat, 10 Aug 2024 04:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
The accused was in love with another girl, killed the girl to get her out of his way
रोहतक। आईएमटी क्षेत्र के फेज-3 में 5 अगस्त को मिले युवती के शव में एक और नया खुलासा हुआ है। हत्यारोपी युवक दूसरी युवती से प्रेम करता था और उसी के साथ रहना चाहता था, लेकिन उसकी प्रेमिका के रास्ते में भी एक युवक आ रहा था, इसलिए उसने साजिश रचकर युवती की हत्या की और उसके आरोप में युवकों को फंसाने के साक्ष्य तैयार किए। दुष्कर्म के बाद युवती को जहर देकर मार डाला। हत्यारोपी सूरज को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। यहां से पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

झज्जर के हत्यारोपी सूरज की युवती के मोहल्ले में रिश्तेदारी थी और उसी कारण मिलना-जुलना हुआ था। हत्यारोपी ने युवती को अपने चंगुल में फंसा लिया था, मगर कुछ समय बाद ही उसके संपर्क में एक और लड़की आ गई। उसी के साथ सूरज अपना जीवन बिताना चाहता था। उस लड़की के संपर्क में एक अन्य युवक था और उसके रहते वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो रहा था। युवती से पीछा छुड़ाने और अपने प्रेम में रोड़ा बने युवकों को जेल पहुंचाने के इरादे से ही साजिश रची। पहले वीडियो बनवाया और उसमें दोनों युवकों का नाम भी युवती से कहलवाया, ताकि युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में दोनों युवक जेल चले जाए और अपनी प्रेमिका के साथ अपना घर बसा सके।
विज्ञापन


फर्जी आईडी से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था हत्यारोपी
हत्यारोपी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई फर्जी आईडी बना रखी थी और इसी तरह कई फेक आईडी युवती की बना रखी थी। फर्जी आईडी से युवती को ब्लैकमेल करता था और उसको इतना तनाव में ला दिया कि उसने कई मैसेज में अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात कही थी। हत्या के पहले इन्हीं मैसेज को हत्यारोपी ने युवती के मोबाइल फोन से उसके भाई के फोन पर भिजवाया था। दूसरी ओर युवती की ओर से युवकों को मैसेज करके वह लड़की बनकर बात करता था। अब सभी चैटिंग और वीडियो आदि को पुलिस जांच के लिए एफएसएल के पास जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी निकला मास्टरमाइंड, युवती को विश्वास में लेकर बनवाया वीडियो
हत्यारोपी झज्जर के सूरज ने प्रेमिका के रास्ते में आने वाले युवकों को फंसाने के लिए युवती को इस्तेमाल किया। पहले युवती को विश्वास में लेकर वीडियो बनवाया और उसमें युवकों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहरवाया। इसके बाद हत्यारोपी ने युवती को जहर देकर मार डाला। हत्या को आत्महत्या बनाने के लिए बनवाए गए वीडियो और चैटिंग के स्क्रीनशॉट उसके भाई को भेज दिए।


वर्जनयुवती की हत्या के आरोप में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब रिमांड के बाद पूछताछ की जा रही है। युवती की हत्या का मामला उलझा हुआ है, इसलिए पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

- रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed