फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The accused of rape brought the police from MP by plane

दुष्कर्म के आरोपी पिता को एमपी से हवाई जहाज से लाई पुलिस

Sat, 07 Dec 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
The accused of rape brought the police from MP by plane
नौ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में डिटेक्टिव यूनिट ने आरोपी पिता को वीरवार मध्यप्रदेश के रतलाम से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पुलिस हवाई मार्ग के रास्ते आरोपी को दिल्ली लाई। इसके बाद उसे रोहतक लेकर पहुंची। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसने चूर्ण में जानलेवा पदार्थ मिलाकर बेटी को खिलाया था, ताकि वह किसी को गलत काम के बारे में बता न सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मध्यप्रदेश में अपने जानकार के यहां आकर छिप गया था। जिसे उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के हार्ड क्राइम, साइबर साइट व सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी सहित जिले में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार एसपी राहुल शर्मा के आदेश पर सीआईए वन शाखा को डिटेक्टिव यूनिट बनाया गया। इसके इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रवीन शर्मा को बनाया गया। वहीं सीआईए टू को अब सीआईए वन और थ्री को सीआईए टू बनाया दिया गया है। वीरवार को इस यूनिट का गठन होने के बाद डिटेक्टिव यूनिट आरोपी पिता को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश रवाना हुई थी।
विज्ञापन

यह था मामला
पुलिस के मुताबिक मृतक की मां ने बयान में बताया कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। कई सालों से रोहतक में परिवार सहित रह रही है। महिला ने बताया कि वह अपने पति से सात माह से अलग रह रही है, क्योंकि उसका पति उससे व बच्चों के साथ मारपीट करता था। अलग होने के बाद चार बच्चों में से दो बच्चे मां के पास रहते थे। हालांकि रात के समय में पति बड़ी बेटी व छोटे बेटे को खेल के बहाने अपने साथ कमरे पर ले जाता था। सुबह दोनों बच्चों को वापस छोड़ जाता था। महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह उसने बेटी के कपड़ों पर खून के धब्बे देखे। साथ ही देखा कि वह ठीक से चल फिर भी नहीं पा रही थी। इसके बाद उसने बेटी से पूछा तो उसने पिता द्वारा गलत काम करने के बारे में बताया। कुछ देर बाद बेटी को उल्टियां होने लगी तो मां ने इसके बारे में बेटी से पूछा। जिस पर बेटी ने बताया कि उसके पिता ने उसे चूर्ण जैसी कोई चीज खिलाई थी, तभी से उसे उल्टियां हो रही हैं। बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना के बारे में पता चला तो उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां बेटी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302ए, 376ए, 328 व 4 और 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट पूरी तरह होगी हाईटेक, आधुनिक उपकरणों से होगी लैस
डीएसपी मुख्यालय गौरखपाल राणा ने बताया कि सीआईए-वन को डिटेक्टिव यूनिट बनाने के उच्च अधिकारियों के निर्देश थे। जिन निर्देशों पर एसपी राहुल शर्मा के नेतृत्व में वीरवार को ही इस स्पेशल यूनिट का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि ये यूनिट पूरी तरह से आधुनिकता से लैस होगी। इन दिनों शहर में जगह जगह लग रहे कैमरों की निगरानी के लिए भी कंट्रोल रूम भी यूनिट में ही बनाया जाएगा। इसके अलावा क्राइम के बड़े मामले, साइबर साइट व सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी के मामलों के लिए भी इसी यूनिट में एक अलग साइबर सेल रूम बनाया जाएगा। इन सभी को ऑपरेट करने के लिए पुलिसकर्मियों सहित ऑपरेटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इन सभी की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed