फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The 65-member collegium of the Jain Sabha completed with the election of 23 members

23 सदस्यों के चुनाव के साथ जैन सभा का 65 सदस्यीय कॉलेजियम पूरा

Mon, 08 Aug 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The 65-member collegium of the Jain Sabha completed with the election of 23 members
रोहतक। जैन सभा के 23 कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इन 23 सदस्यों के साथ जैन सभा का 65 सदस्यीय कॉलेजियम पूरा हुआ। चुनावी प्रक्रिया में सभा के 841 सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी दर्शाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब 21 अगस्त को गवर्निंग बॉडी के चुनाव होंगे। चुनाव के जरिये कॉलेजियम सदस्य अपना नया प्रधान व कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का चयन करेंगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे दिगंबर जैन जैन जति झज्जर रोड पर जैन सभा के त्रिवार्षिक चुनाव शुरू हुए। इसके लिए अल सुबह ही चुनाव अधिकारी अपनी टीम के साथ मतदान केंद्र संभाल चुके थे। यहां 23 अलग-अलग मतदान बूथों पर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। विभिन्न कॉलेजियम प्रत्याशियों में अपनी जीत के लिए मतदाताओं से मतदान का आग्रह करने की होड़ लगी रही। दिन भर चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्वक चली। शाम को मतगणना की गई। देर शाम सभी 23 विजेता कॉलेजियम सदस्यों के नाम घोषित कर दिए गए। इससे पूर्व 42 कॉलेजियम सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हो चुका है। ऐसे में रविवार शाम को चुनाव संपन्न होने के साथ ही जैन सभा का 65 सदस्यीय कॉलेजियम भी पूरा हो गया। चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी राजेश जैन, एआरओ मनोजचंद जैन, एआरओ नरेश जैन की देखरेख में हुए। यहां गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचायर्स डॉ. जेएन शर्मा जिला रजिस्ट्रार सोसायटी की ओर से अपने प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम राकेश कुमार को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था अधिकारी नियुक्त किया गया। अब गवर्निंग बॉडी के लिए 21 अगस्त को चुनाव होंगे। इसमें पांच पदाधिकारी व आठ सदस्य हैं। इनका चुनाव भी मतदान से होगा। कॉलेजियम के 65 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम में ये रहे विजेता
रविवार को हुए 23 कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव परिणाम देर शाम किए गए। इसमें कॉलेजियम नंबर चार से अंकुर जैन, छह से रामप्रताप, सात से अतुल, 19 से विकास, 24 से पवन, 29 से चक्रेश, 30 से विवेक जैन, 36 से अरुण, 37 से राहुल, 38 से रवींद्र जैन, 40 से प्रवीण कुमार, 41 से ईश्वर चंद, 42 से पंकज जैन, 43 से विकास जैन, 44 से नरेंद्र कुमार, 45 से मोहित, 47 से प्रभाष चंद जैन, 51 से अनिल कुमार, 52 से गीतांजलि, 56 से अशोक कुमार, 59 से अशोक, 61 से विनय व 64 से सुनील जैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये चुने गए निर्विरोध
जैन सभा के 65 कॉलेजियम सदस्यों में से 42 निर्विरोध चुने गए। इनमें कॉलेजियम एक से वरुण कुमार जैन, दो से मनीष जैन, तीन से नवीन जैन, पांच अतुल जैन लोहिया, आठ से सिद्धार्थ जैन, नौ से आशु जैन, दस से विकास जैन, 11 से प्रवीन जैन, 12 से अशोक कुमार जैन, 13 से प्रभाष जैन, 14 से पल्लवी जैन, 15 से भूपेश जैन, 16 से आदेश कुमार जैन, 17 से मनोज कुमार जैन, 18 से राजबीर जैन, 20 से रूपेश जैन, 21 से मुकेश जैन, 22 से ईश्वर चंद जैन, 23 से अतुल जैन, 25 से कुनाल जैन, 26 से विनोद जैन, 27 से अनुज जैन, 28 से राजेश जैन, 31 से पंकज जैन, 32 से आशीष जैन, 33 से अचिन जैन, 34 से सौरव जैन, 35 से सुमित जैन, 39 से सचिन जैन, 46 से प्रवीन कुमार जैन, 48 से दीपक जैन, 49 से अमित जैन, 50 से रवींद्र कुमार जैन, 53 से शुभम जैन, 54 से अशोक कुमार जैन, 55 से विनोद जैन, 57 से नरेश जैन, 58 से अजीत जैन, 60 से नवीन जैन, 62 से विवेक जैन, 63 से संजय कुमार जैन व 65 से ऋषिपाल जैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed