फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   tgt online form

टीजीटी ऑनलाइन फार्म में खामियां, अभ्यर्थी परेशान

Tue, 22 Sep 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 22 Sep 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से अपलोड किए गए टीजीटी ऑनलाइन फार्म ने अभ्यर्थियों को परेशानी में डाल रखा है।
विज्ञापन


कमीशन की ओर से जारी विज्ञापन में विजिबल आईडेंटिफिकेशन मार्क को भरा जाना अनिवार्य किया गया है, जबकि फार्म में ऐसा कोई कॉलम ही नहीं है।

इससे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई कि फार्म को किस प्रकार भरा जाए, जबकि फार्म भरने की आखिरी तारीख 21 सितंबर है।

वहीं नोटिफिकेशन में साफ है कि कॉलम न भरने पर फार्म रद कर दिया जाएगा।

जून के आखिरी में हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने प्रदेश में टीजीटी का विज्ञापन निकाला था। बाकायदा इस विज्ञापन में दिया गया कि था कि फार्म में विजिबल आईडेंटिफिकेशन मार्क भरना अनिवार्य होगा, अन्यथा फार्म रद्द भी हो सकता है।


अगस्त में विभाग की तरफ से वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म अपलोड कर दिए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 21 सितंबर है। वहीं फॉर्म में विजिबल आईडेंटिफिकेशन मार्क का कॉलम न होने और आखिरी तारीख में दो दिन शेष रहने से अभ्यर्थी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed