फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Testimony completed in court, now statements of accused coach will be recorded

Rohtak News: अदालत में गवाही पूरी, अब आरोपी कोच के बयान दर्ज होंगे

Thu, 18 Jan 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 18 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Testimony completed in court, now statements of accused coach will be recorded
रोहतक। जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड की वीरवार को एएसजे डॉ. गगनगीत कौर की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत में थाना प्रभारी शमशेर सिंह, दो दूरसंचार कंपनियों व लैब संचालक के बयान दर्ज हुए। अब गवाही की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 24 जनवरी से अदालत में आरोपियों के बयान दर्ज होंगे। पीड़ित पक्ष के इसमें मुख्य आरोपी अखाड़े का ही कोच सुखविंदर है, जो न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है, जबकि दूसरा आरोपी यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी मनोज है, जो जमानत पर है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड 12 फरवरी 2021 को हुआ था। उस दिन सात लोगों को गोली मारी गई थी। मुख्य कोच मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी मलिक, मांडोठी निवासी कोच सतीश, मोखरा निवासी प्रदीप व महिला पहलवान मथुरा निवासी पूजा तोमर की मौके पर ही मौत हो गई थी। मनोज के बेटे चार वर्षीय सरताज ने बाद में दम तोड़ दिया था। अखाड़े के बाहर गोली लगने से घायल हुए निडाना निवासी अमरजीत को गंभीर हालत में गुरुग्राम ले जाया गया था। यहां उनकी जान बच गई थी। तभी से जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed