फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ten new dialysis machines will be installed at PGI, providing relief to patients.

Rohtak News: पीजीआई में दस नई डायलिसिस मशीनें लगेंगी, मरीजों को मिलेगी राहत

Fri, 20 Feb 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 20 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Ten new dialysis machines will be installed at PGI, providing relief to patients.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के तहत संचालित पीजीआई में जल्द 10 नई डायलिसिस मशीनें स्थापित की जाएंगी। ये मशीनें एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा, नई दिल्ली की ओर से दान की जाएंगी। इसे लेकर वीरवार को कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल के मार्गदर्शन में पीजीआई प्रशासन और कंपनी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

कुलपति ने कहा कि नई अत्याधुनिक मशीनों के आने से अस्पताल के डायलिसिस सेंटर की क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर व सुरक्षित इलाज मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य प्रत्येक जरूरतमंद मरीज को मुफ्त डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


इस दौरान निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने बताया कि सीएसआर योजना के तहत लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से मशीनें और एक आरओ प्लांट उपलब्ध कराया जाएगा। इससे खासकर भर्ती मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा और प्रतीक्षा सूची भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई मशीनें आधुनिक तकनीक और उन्नत सुरक्षा फीचर्स से लैस होंगी। ये ऊर्जा कुशल भी होंगी जिससे अस्पताल की बिजली लागत में कमी आएगी।

कंपनी के सीईओ डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा कि यह सहयोग मरीजों के हित में समर्पित सामाजिक पहल है। इस मौके पर डॉ. दीपक जैन, डॉ. अंकुर गोयल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed