फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Temperature reached 47 degrees, hottest day of the season

Rohtak News: 47 डिग्री पहुंचा तापमान, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा

Mon, 27 May 2024 05:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 47 degrees, hottest day of the season
झज्जर। इस बार गर्मी रिकाॅर्ड तोड़ रही है। नौतपा के दूसरे दिन रविवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया जो इस सीजन सबसे अधिक तापमान था। शाम तक गर्म हवाएं चलती रही और गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दो दिन और भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। लोगों को धूप में बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 8 बजे से ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। 10 बजे से तेज धूम के साथ गर्म हवा चलनी शुरू हो गई थी। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में आज नौतपा का दूसरा दिन है। सूर्य की उष्ण आग उगलने वाली किरण और ज्यादा उग्र रूप धारण किए हुए हैं। सिंध बलुचिस्तान और थार मरुस्थल की उष्ण तीक्ष्ण शुष्क गर्म हवाएं भीषण गर्मी और लू और उष्ण रात अपने तेवरों को और प्रचंड रूप अख्तियार करके कहर बरपा रही है। तीन दिनों तक लगातार मौसम की चरम परिस्थितियां जारी रहेंगीमौसम विभाग ने झज्जर जिले पर रेड अलर्ट जारी किया है। 28 मई के बाद उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में गर्मी से दो तीन दिन के लिए राहत मिलने के कुछ आसार हैं, क्योंकि इस दौरान इलाके में एक बार हवाओं की दिशा में बदलाव होगा। हवाएं दक्षिणी पश्चिमी होने की संभावना बन रही है। साथ ही इस दौरान तेज गति की हवाएं चलने की भी संभावना है, जिसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। गर्मी और गर्म हवाओं के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा है। शाम तक बाजार सूने रहते हैं।पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed