फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Temperature crosses 44 on second day, hope of relief from rain after two days

तापमान दूसरे दिन भी 44 पार, दो दिन बाद बारिश से राहत की आस

Thu, 10 Jun 2021 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 44 on second day, hope of relief from rain after two days
सूर्य की तपिश ने लोगों को उफ्फ करने पर विवश कर दिया है। बुधवार को भी तापमान लगातार दूसरे दिन 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। यह सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। गर्मी अभी दो दिन और सताएगी। इसके बाद बूंदाबांदी होने से राहत की संभावना है।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता में भी सुधार नहीं आया है। राजस्थान से उड़कर आई धूल भरी आंधी के कारण एक्यूआई अधिकतम 500 के खतरनाक स्तर तक पहुंचा। यह औसत 335 दर्ज किया गया। इतना अधिक प्रदूषण सेहत के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री व रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। दिन व रात के तापमान में भी 13.1 डिग्री का अंतर रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान व न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में .6 डिग्री की हल्की गिरावट आई है। दिन का तापमान 44 डिग्री से अधिक बना हुआ है। ऐसे में लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। अभी एक-दो दिन और गर्मी और सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि गर्मी चरम पर है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जोरदार गर्मी रही। दिन का तापमान भी सीजन में दूसरी बार 44 पार पहुंचा। मौसम में 11 जून की रात से बदलाव संभावित है। बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी वाली पुरवाई हवाएं आने से 12 जून की देर रात गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है। यह स्थिति 14 जून तक बनी रहने की संभावना है। इससे से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed