फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Technology is necessary to bring revolution in the field of drug discovery and development.

Rohtak News: दवा की खोज व विकास के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए तकनीक जरूरी

Sun, 07 Jul 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Jul 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Technology is necessary to bring revolution in the field of drug discovery and development.
06सीटीके02...एमडीयू के सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी राष्ट्रीय कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी व ​शिक
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर बायोइंफॉर्मेटिक्स व सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में- मॉलिक्युलर मॉडलिंग, ड्रग डिजाइनिंग एंड प्री-क्लिनिकल इवेल्यूएशन विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न हुई। डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. अरुण नंदा ने समापन सत्र में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यशाला के विषय को महत्वपूर्ण बताते हुए माॅडर्न बायोमेडिकल रिसर्च में मोलिक्यूलर मॉडलिंग व ड्रग डिजाइनिंग के एकीकृत करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने दवा की खोज और विकास के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए तकनीकों की क्षमता पर जोर देने की बात कहते हुए बताया कि इससे जन स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एसोसिएट डीन आरएंडडी डाॅ. केके शर्मा ने इस कार्यशाला के आयोजन के लिए आयोजकों व कार्यशाला में प्रस्तुत की गई प्रेजेंटेशन की गुणवत्ता को सराहा। कार्यशाला के प्रारंभ में सेंटर फॉर बायोइंफोर्मेटिक्स के निदेशक डाॅ. अजीत कुमार ने स्वागत भाषण दिया। सीबीटी निदेशक डाॅ. रितु गिल ने कार्यशाला में आयोजित की गई गतिविधियों की जानकारी दी। प्राध्यापक डाॅ. सर्वजीत सिंह गिल ने आभार जताया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला संबंधित फीडबैक दिया। इस मौके पर सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी व सेंटर फॉर बायोइंफॉर्मेटिक्स के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed