{"_id":"627c1e40541a7b793c0d0ef1","slug":"team-will-go-to-ward-19-today-to-find-out-the-reality-of-property-tax-survey-rohtakcity-news-rtk6463758159","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे की हकीकत पता करने के लिए वार्ड-19 में आज जाएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे की हकीकत पता करने के लिए वार्ड-19 में आज जाएगी टीम
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे में हुई गड़बड़ियों की हकीकत जानने के लिए वीरवार और शुक्रवार को एक टीम वार्ड नंबर-19 में घर-घर जाकर जांच करेगी। विस्तृत जांच रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को भेजी जाएगी। ये फैसला बुधवार की देर शाम को मेयर की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ है।
नगर निगम क्षेत्र की 3.09 लाख प्रॉपर्टी का सर्वे याशी कंपनी ने किया है, जिसमें काफी गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। विगत दिनों पूर्व पार्षद अशोक खुराना ने निगम की टीम के साथ सैंपल जांच कर शत-प्रतिशत गड़बड़ी की रिपोर्ट सौंपी।
पूर्व पार्षद ने कहा कि कंपनी का सर्वे पूरी तरह से गलत है और तथ्यों पर आधारित नहीं है। इस मामले को मेयर मनमोहन गोयल ने काफी गंभीरता से लिया है। इसके चलते बुधवार की देर शाम को मेयर ने निगम कार्यालय में डीएमसी हरदीप सिंह, जोनल टैक्स अधिकारी-प्रथम अशोक कुमार, जोनल टैक्स अधिकारी-द्वितीय अंकित गुलिया, टैक्स इंस्पेक्टर अमन, सर्वे कंपनी के प्रबंधक अमित गुप्ता के साथ बैठक की। जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में हुई गड़बड़ियों को दूर करने के मसले पर करीब डेढ़ घंटे तक मंथन हुआ। कंपनी प्रबंधक ने कहा कि जितनी गड़बड़ियां बताई जा रही हैं, उतनी नहीं हैं। इस पर तय हुआ कि निगम और सर्वे कंपनी की टीम एक साथ वार्ड नंबर-19 में पार्षद की टीम के साथ हकीकत पता करने के लिए जाएगी। टीम दो दिन घर-घर जाकर सर्वे की हकीकत रिपोर्ट बनाएगी। इसके बाद संयुक्त रूप अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि वीरवार और शुक्रवार को तीनों की संयुक्त टीम वार्ड नंबर 19 में सर्वे गड़बड़ी की हकीकत पता करने के लिए जाएगी। इसकी रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को भेजी जाएगी।