फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Team of students reached Pratapgarh to know about Haryanvi culture

Rohtak News: हरियाणवी संस्कृति जानने प्रतापगढ़ पहुंचा विद्यार्थियों का दल

Sat, 08 Apr 2023 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Team of students reached Pratapgarh to know about Haryanvi culture
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों के दल ने शुक्रवार को रिच हैरिटेज ऑफ द स्टेट थीम के तहत प्रतापगढ़ फार्म का दौरा किया और हरियाणवी संस्कृति को करीब से जाना। विधि विभाग के अध्यक्ष डाॅ. जितेंद्र ढुल ने विद्यार्थियों के इस दल को रवाना करते हुए कहा कि हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत समृद्ध है। इस तरह के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिलता है। इस शैक्षणिक-सांस्कृतिक दौरे के कंवीनर डाॅ. सुरेंद्र दहिया, को-कंवीनर प्राध्यापिका डाॅ. प्रदीप लाकड़ा, प्राध्यापक डाॅ. सत्यपाल, डाॅ. अनुसूया यादव समेत विभाग के लगभग 32 शोधार्थी-विद्यार्थी दल में शामिल रहे। इस दल ने प्रतापगढ़ फार्म में हरियाणवी पारंपरिक रहन-सहन, खान-पान, वेशभूषा, जीवनशैली तथा अन्य पारंपरिक गतिविधियों बारे जाना और ग्रामीण दर्शन को अनुभव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed