फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teachers' union met the District Elementary Education Officer regarding their demands

Rohtak News: मांगों को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिला शिक्षक संघ

Thu, 05 Jun 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 05 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Teachers' union met the District Elementary Education Officer regarding their demands
04सीटीके49... लघुसचिवालय में जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी दिलजीत सिंह से बातीचत करते राजकीय प्रा
रोहतक। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिला। राज्य प्रधान भाई तरुण सुहाग के नेतृत्व में अनेक शिक्षक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह से मिले। राज्य प्रधान ने 2011 बैच के अंगूठा व सिग्नेचर जांच के बाद बरी हुए शिक्षकों की एफआईआर रद्द करने, एसीपी का लाभ देने, प्राइमरी का एलटीसी का पेंडिंग बजट जारी करने व 2017 बैच तक के सभी शिक्षकों को स्थायीकरण करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एपएलएन ट्रेनिंग का ब्लॉक वाइज शेड्यूल जारी करवाया गया। इसमें रोहतक ब्लॉक में 9 से 18 जून तक मॉडल संस्कृति स्कूल भिवानी रोड, कलानौर ब्लॉक का 4 से 8 जून तक मॉडल संस्कृति स्कूल कलानौर, सांपला ब्लॉक का 4 से 8 जून तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरावड़, महम ब्लॉक का 9 से 13 जून तक राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय मदीना मे, लाखन माजरा ब्लॉक का 5 से 9 जून तक राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल लाखनमाजरा में ट्रेनिंग होंगी।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों का जल्द समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य उप प्रधान ललित कुमार, जिला प्रधान रामराज कादयान, जिला कोषाध्यक्ष विजय हुड्डा, जिला उप प्रधान संदीप दहिया, रोहतक ब्लॉक प्रधान मनोज हुड्डा, विजेंदर बहमनिया व संजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed