{"_id":"6939e017f52ba1954705cec4","slug":"teachers-did-not-receive-remuneration-for-other-dutiesteachers-did-not-receive-remuneration-for-other-duties-rohtak-news-c-17-roh1020-775941-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिक्षकों को अन्य ड्यूटी का नहीं मिला पारिश्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिक्षकों को अन्य ड्यूटी का नहीं मिला पारिश्रमिक
Thu, 11 Dec 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। लेक्चरर, मास्टर वर्ग व प्राथमिक टीचर एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर ज्ञापन की प्रति जलाई। सभी शिक्षक बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में अपनी मांगों का पत्र देने पहुंचे थे मगर उसे लेने के लिए कोई नहीं आया तो उसकी प्रति जलाकर लौट गए।
शिक्षकों ने कहा कि फरवरी में हुए निगम चुनाव में ड्यूटी का पारिश्रमिक, टेबल पर ड्यूटी देने वाले शिक्षकों का पारिश्रमिक अभी तक नहीं दिया गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जुलाई में सीटेट एग्जाम में टीचर्स ने ड्यूटी ली गई मगर उनको पारिश्रमिक नहीं दिया गया।
शिक्षकों ने कहा जिले के 80 प्रतिशत से अधिक स्कूलों में सफाई कर्मचारी नहीं हैं। यहां पर अध्यापक या तो स्वयं सफाई करते हैं या अपने पैसे एकत्रित करके सफाई कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं।