{"_id":"6a9842219477a48da70b1507","slug":"teachers-day-celebration-to-be-held-at-saini-education-society-rohtak-news-c-17-ali1038-914156-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सैनी एजुकेशन सोसाइटी में होगा शिक्षक दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सैनी एजुकेशन सोसाइटी में होगा शिक्षक दिवस समारोह
Wed, 02 Sep 2026 09:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सैनी एजुकेशन सोसाइटी की ओर से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह समारोह पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में सुबह 9:30 बजे होगा।
सोसाइटी के सचिव जगदीश कुमार सैनी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता प्रधान अवनीश कुमार सैनी करेंगे। कार्यक्रम में सोसाइटी के अधीन संचालित सभी शिक्षण संस्थानों के प्रतिभाशाली, कर्मठ और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं बल्कि विद्यार्थी के चरित्र और भविष्य का शिल्पकार होता है। समारोह का आयोजन सांस्कृतिक समिति की देखरेख में होगा और सभी संस्थानों के मुखियाओं को अपने स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।