फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teachers created 1500 artworks in the workshop

Rohtak News: कार्यशाला में अध्यापकों ने बनाईं 1500 कलाकृतियां

Thu, 11 Dec 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 11 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Teachers created 1500 artworks in the workshop
हिसार रोड ​स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंडलस्तरीय कला कार्यशाला के समापन अव
रोहतक। हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही मंडलस्तरीय टीजीटी कला कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। 21 दिवसीय कला कार्यशाला में रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत, पानीपत व झज्जर जिलों के टीजीटी कला अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के अंतिम दिन अध्यापकों की बनाई गई करीब 1500 कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

मंडलस्तरीय कला कार्यशाला में वरली आर्ट, लिप्पन आर्ट, रंगोली, स्लोगन, लैंडस्केप और कैनवास पेंटिंग जैसी विविध कला विधाओं पर आधारित कलाकृतियों बनानी सीखीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक बिजेंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक, खंड शिक्षा अधिकारी जयभगवान, कार्यशाला समन्वयक एवं प्राचार्या डॉ. सुनीता अहलावत के अलावा प्राचार्या अंजू डबास, सुनीता रांगी व मुकेश रानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर सरोज, डॉ. मीनाक्षी हुड्डा, डॉ. अमृता दलाल, डॉ. शोभना, सोनिया, सविता और परमिंदर ने प्रत्येक जिले के टीजीटी अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया। कलाकार डॉ. शक्ति सिंह अहलावत, धर्म सिंह अहलावत और जगत मुनि ने का मार्गदर्शन मिला। कार्यशाला की सहयोगी टीम में मीनाक्षी सैनी, सुंदर, जितेंद्र, सोनू सांगवान, मीना अहलावत, मनजीत, सतनारायण व सुमन ढाका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed