फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teachers and students should hold regular classes

Rohtak News: नियमित कक्षा लगाएं शिक्षक और विद्यार्थी

Thu, 13 Apr 2023 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students should hold regular classes
एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म में विद्यार्थियों से जानकारी लेते वीसी प्रो राजबीर स
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बुधवार को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म का दौरा किया। वहां की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार उनके साथ रहे।
विज्ञापन

कुलपति ने आईएचटीएम में सबसे पहले टाइम टेबल जांचा। इसके हिसाब से कक्षाओं एवं प्रयोगशालाओं का दौरा किया। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को नियमित कक्षाएं लगाने व विद्यार्थियों की हाजिरी रजिस्टर को नियमित मेंटेंन करने की सख्त हिदायत दी। प्राध्यापक सुनिश्चित करें कि विद्यार्थी कक्षाओं में पूरी संख्या में पहुंचे। शिक्षण प्रणाली में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद कुलपति ने आईएचटीएम के विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों से इंटरेक्शन कर उन्हें नियमित तौर पर कक्षाओं में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सुनिश्चित करें कि शिक्षक नियमित तौर पर अपनी कक्षाएं लें। कुलपति ने विद्यार्थियों से अपनी कैपिसिटी बिल्डिंग करने का आह्वान किया। आईएचटीएम विभाग के कार्यवाहक निदेशक डाॅ. गोल्डीपुरी ने संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दी व विभिन्न कक्षाओं एवं प्रयोगशालाओं का दौरा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed