{"_id":"61423f048ebc3eb72e5e5aa8","slug":"target-to-vaccinate-7-lakh-39-thousand-people-in-the-district-with-anti-coronavirus-rohtak-news-rtk6240984176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 7 लाख 39 हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 7 लाख 39 हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग का जिले में 18 प्लस के 7 लाख 39 हजार 88 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए विभाग के पास 30 सितंबर तक का समय है। इसके लिए चलाए गए तीन दिवसीय मेगा टीकाकरण अभियान में बुधवार तक 50 हजार 674 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान को चार दिवसीय कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान के पहले दिन 16,170, दूसरे दिन 18,160 और तीसरे दिन 15,344 लोगों को टीका लगाया गया है। सरकार की ओर से निर्देश हैं कि जिले में तीसरी लहर आने से पहले कम से कम सभी को पहली डोज जरूर दी जाए। इसके लिए शहर में 200 से अधिक सेंटरों व सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ सेंटरों पर टीकाकरण किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सत्यवान व जिला टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. परितेव सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अभियान में समाजसेवी संस्थाओं का विशेष योगदान मिल रहा है।
105 का किया टीकाकरण
अमर उजाला व अखिल भारतीय नांदल खाप की ओर से बोहर गांव में टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें फार्मासिस्ट पूनम व राममूर्ति सिंधु ने 105 लोगों को टीका लगाया। इस अवसर पर नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल, मैनेजर आशीष, रमेश, बलवान, मुकेश व संदीप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
.......................
325 को लगा कोरोना से बचाव का टीका
न्यू फल एवं सब्जी मंडी में रुद्राक्ष सेना हरियाणा और खिलते चेहरे सोशल सोसायटी ने संयुक्त रूप से टीकाकरण शिविर लगाया। इसमें 325 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें महामंडलेश्वर अनुभूतानंद सूर्यवंशी महाराज और महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती महाराज ने लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया।
...................
तीन शिविरों में 351 को लगाया टीका
सद्भाव सेवा समिति, शहीद रविंद्र धर्मार्थ ट्रस्ट, आपके साथ एक नई शुरुआत एवं लाडो फाउंडेशन की ओर से झज्जर चुंगी, माता दरवाजा, सामुदायिक केंद्र सुनारिया चौक पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 351 लोगों को टीका लगाया गया। शिविर का आयोजन 103 साल के बुजुर्ग कंवल सिंह, महंत थानेश्वर दास महाराज, कथा व्यास नितिन आचार्य की ओर से किया गया। इसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेंद्र ठेकेदार और विशिष्ट अतिथि गीतकार वीरेंद्र मधुर रहे।
............................
109 लोगों को पहनाया सुरक्षा चक्र
बाबा बालक पुरी धर्मार्थ औषधालय में महामंडलेश्वर कर्णपुरी के सानिध्य में लगाए गए शिविर में 109 लोगों को टीका लगाया गया।