{"_id":"69936ce896ff5f14ba00b837","slug":"tablets-will-be-taken-back-from-10400-students-of-classes-10th-and-12th-rohtak-news-c-17-roh1019-811609-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 10वीं-12वीं के 10,400 विद्यार्थियों से वापस लिए जाएंगे टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 10वीं-12वीं के 10,400 विद्यार्थियों से वापस लिए जाएंगे टैबलेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। राजकीय विद्यालयों में जिले से 10वीं और 12वीं कक्षा के 10,400 विद्यार्थियों से स्मार्ट टैबलेट वापस लिए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के चलते टैबलेट लिए जाएंगे ताकि अगले सत्र के विद्यार्थी भी इनका लाभ ले सकेंगे।
10 वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आरंभ होने वाली हैं। सभी बोर्ड कक्षाओं के छात्रों के टैब (चाहे वह जिस भी अवस्था में हो) उन्हें वापस लेकर स्टॉक में रखे जाएंगे। राजकीय विद्यालयों में विभाग की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दिए गए टैबलेट वापस लेने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
विभाग का कहना कि विद्यार्थियों से परीक्षा के तीन दिन बाद तक टैबलेट वापस लेने का निर्देश है। जिलास्तर पर कोशिश है कि बोर्ड परीक्षाएं में टैबलेट का विद्यार्थी दुरुपयोग न करें, इसके लिए पहले ही टैबलेट लिए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन
बच्चों को दिए टैबलेट स्कूल के बफर स्टॉक में जमा किए जाएंगे। टैब के गुम होने या टूटे होने की अवस्था में बच्चों से अंडरटेकिंग-एफआईआर की कॉपी ली जाएगी।
- इला, जिला टैबलेट डिलीवरी नोडल अधिकारी।