फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Switched off the e-rickshaw using a mobile phone; restarted it via the phone after paying 200.

Rohtak News: मोबाइल से बंद किया ई-रिक्शा, 200 रुपये देकर फोन से ही कराया चालू

Sat, 04 Jul 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Switched off the e-rickshaw using a mobile phone; restarted it via the phone after paying 200.
04-रोहतक के सिविल रोड पर अपनी बात बताता ऑटो चालक। संवाद - फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालु संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर में लिथियम बैटरी वाले ई-रिक्शा अचानक बंद होने से चालक परेशान हैं। चालकों का आरोप है कि ब्लूटूथ से जुड़े सिस्टम का दुरुपयोग हो रहा है। अनजान लोग एप्स के जरिए रिक्शा बंद कर रहे हैं। मैकेनिक को 200 रुपये देकर मोबाइल फोन से ई-रिक्शा दोबारा चालू कराया गया।
शनिवार को पड़ताल में पता चला कि शहर में करीब 5000 ई-रिक्शा चलते हैं। इनमें नई रिक्शा लिथियम बैटरी लगी हैं। इनकी बैटरी में बीते दिनों छेड़छाड़ हुई है जिससे बंद होने की समस्या आ रही है। ई-रिक्शा में बीएमएस यानी बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम लगा होता है जो बैटरी के स्वास्थ्य और चार्ज की निगरानी करता है।
विज्ञापन

यह सिस्टम ब्लूटूथ के माध्यम से मोबाइल एप से जुड़ा होता है। शरारती तत्व इसी का फायदा उठाकर एप का उपयोग कर दूर से ई-रिक्शा का डिस्चार्ज स्विच ऑफ कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------फोटो : 05
बैटरियों को अपडेट करने के लिए एप्लीकेशन की आवश्यकता होती है। एप्लीकेशन लीक होने से समस्या आई थी। वहीं, मोबाइल के बैट बीएमएस से भी शरारती तत्वों की ओर से इस्तेमाल कर दुरुपयोग करने से रिक्शा चालकों को परेशानी आई थी। हमारी कंपनी में एक्सआईएओ एप्लीकेशन है। अब एप्लीकेशन को ऑनर और ओटीपी की सूझ-बूझ से चलाया जा रहा है। सरकार की ओर से भी चाइनीज एप्लीकेशन को बंद कर दिया है।
- आदित्य नायक, डीलरशिप के मालिक, अंजनय एंटरप्राइजेज
फोटो : 06
मैं तीन दिन पहले बुकिंग लेकर दिल्ली रोड की ओर से आ रहा था। महावीर पार्क के निकट ई-रिक्शा अचानक बंद हो गया। मैकेनिक को बुलाया। उन्होंने मोबाइल फोन से ही ई-रिक्शा को ठीक किया और 200 रुपये ले लिए।
- राकेश, ई-रिक्शा चालक
-------
फोटो : 07
तीन-चार दिन पहले अपने-आप सड़क पर रिक्शा बंद हो गया। दिल्ली रोड पर मोबाइल फोन से ही एक मैकेनिक से रिक्शा को बंद कर दिया और अगले दिन भी यह समस्या रही। दो तक दिन ई-रिक्शा का चलाया ही नहीं। अब इसे चलाना शुरू कर दिया है।

- प्रवीन, रिक्शा चालक।
--------
फोटो : 08
मेरा ई-रिक्शा लिथियम बैटरी से संचालित है। अभी तक कोई परेशानी नहीं आई है। बैटरी भी सही चल रही है। समय पर सर्विस करवा लेते हैं।
- जगबीर, रिक्शा चालक

04-रोहतक के सिविल रोड पर अपनी बात बताता ऑटो चालक। संवाद

04-रोहतक के सिविल रोड पर अपनी बात बताता ऑटो चालक। संवाद- फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालु संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed