{"_id":"617c5a8241aa362aaa550a77","slug":"supwa-meeting-with-faculty-inconclusive-students-protest-continues-rohtak-news-rtk6285052103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपवा : फैकल्टी के साथ मीटिंग बेनतीजा, विद्यार्थियों का धरना रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपवा : फैकल्टी के साथ मीटिंग बेनतीजा, विद्यार्थियों का धरना रहा जारी
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
सुपवा में मांगो को लेकर धरने पर बैठे विद्यार्थी। संवाद
Link Copied
पंडित लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट (सुपवा) के विद्यार्थियों का धरना खबर लिखे जाने तक जारी रहा। देर शाम कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के ओएसडी वीपी नांदल विद्यार्थियों से बात करने पहुंचे। लेकिन विद्यार्थी इस बात पर अड़े रहे कि फैकल्टी ने जो आश्वासन दिया है, वह लिखित में दिया जाए।
विज्ञापन
संस्थान के फिल्म एंड टेलीविजन विभाग के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने वीरवार सुबह धरना शुरू किया था। दोनों सेमेस्टर में मिलाकर 84 विद्यार्थी हैं। उनकी मांग थी कि 20-28 नवंबर को गोवा में फिल्म फेस्टिवल है। उन्हें वहां भेजा जाए ताकि फेस्टिवल में आने वाले फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों से वे कुछ सीखें, उन्हें व्यवहारिक अनुभव मिले। करीब एक माह पहले उन्होंने फाइल बनाकर भेज दी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वीरवार को धरने के बाद फैकल्टी ने कहा कि समय कम है, इस समय नहीं भेज सकते। विद्यार्थी अड़े रहे और शुक्रवार सुबह भी धरना जारी रहा। दोपहर करीब 12 बजे सारे फैकल्टी मेंबर्स आए और बंद कमरों में विद्यार्थियों के साथ बैठक की। काफी देर चली बैठक में फैकल्टी ने कहा कि समय कम है इसलिए दोनों बैच को नहीं भेज सकते। चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी गोवा फिल्म फेस्टिवल में चले जाएं। दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को फरवरी में होने वाले केरल फिल्म फेस्टिवल में भेज दिया जाएगा। विद्यार्थी इस बात पर राजी हो गए लेकिन उन्होंने मांग की कि लिखित आश्वासन दिया जाए और धरना चलता रहा। देर शाम कुलपति के ओएसडी वीपी नांदल ने फाइल पर अपना नोट लिखकर कुलपति को भिजवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द इसका समाधान निकाल लेंगे। लेकिन लिखित आश्वासन की मांग पर विद्यार्थी अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।