फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SUPVA convocation today, 760 students will receive degrees

Rohtak News: सुपवा का दीक्षांत समारोह आज, 760 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

Mon, 04 May 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
SUPVA convocation today, 760 students will receive degrees
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) का दूसरा दीक्षांत समारोह आज होगा। विवि प्रशासन ने समारोह की तैयारियां कर ली हैं। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 760 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

आयोजन की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त सचिन गुप्ता व एसपी गौरव राजपुरोहित ने समारोह स्थल का दौरा किया। उपायुक्त व एसपी ने कुलपति डॉ. अमित आर्य व रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा के साथ दीक्षांत समारोह स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम शेड्यूल के साथ अतिथियों के बैठने व सुरक्षा इंतजाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पार्किंग एरिया व एंट्री-एग्जिट पॉइंट का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस में आयोजन को लेकर बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए पूर्णरूप से वाताकूनुलित, वाटर एंड फायर प्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। मंच पर राज्यपाल के साथ चुनिंदा लोग ही होंगे। यहां एडीसी नरेंद्र कुमार व एसडीएम आशीष शर्मा भी मौजूद रहे।

गेट नंबर दो से होगी एंट्री

दीक्षांत समारोह में सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी परिसर में वीआईपी, वीवीआईपी और छात्रों व अन्य लोगों की एंट्री अलग-अलग गेट से रखी है। गेट एक से केवल वीआईपी और वीवीआईपी एंट्री होगी। वहीं डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों, उनके अभिभावकों व यूनिवर्सिटी के अन्य छात्रों की एंट्री गेट दो से होगी। ये सभी गेट दो का इस्तेमाल कर सीधा दीक्षांत समारोह के आयोजन स्थल पर पहुंच सकेंगे।

सुबह 10 बजे शुरू होगा दीक्षांत समारोह

कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह सुबह 10 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी मित्रा घोष भी मौजूद रहेंगी। साथ ही प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की कई यूनिवर्सिटी के कुलगुरु भी हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। समारोह में 114 पोस्ट ग्रेजुएशन व 646 अंडर ग्रेजुएशन के पूर्व छात्र शामिल होंगे जिनको डिग्री दीं जाएंगी। इसके साथ ही 35 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। अलग-अलग बैच के मास्टर ऑफ प्लानिंग के 29, मास्टर ऑफ फैशन डिजाइन के 32, मास्टर ऑफ विजुअल के आर्ट्स के 39, मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन-मीडिया प्रोडक्शन) के 14, बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट के 133, बैचलर ऑफ डिजाइन के 210, बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट्स के 214 और बैचलर ऑफ फाइन आर्ट़्स (फिल्म, एक्टिंग, ऑडियोग्राफी, सिनेमेटोग्राफी, फिल्म डायरेक्टर व फिल्म एडिटिंग) के 89 छात्रों को डिग्री दी जाएगी।


बनाई गई फोटो गैलरी व काउंटर

रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने बताया कि डिग्री लेने के लिए आने वाले पूर्व छात्रों को परेशानी न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। पंडाल में डिग्री धारकों के लिए रिसेप्शन काउंटर बनाया है। डिग्री लेने आने वाले पूर्व छात्रों को इस काउंटर पर आकर संपर्क करना होगा। इसके साथ ही ग्रुप फोटो के लिए अलग से स्पेस रहेगा। इसमें डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र अपने फोटो करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed