फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Support given to fallen trees in storm and rain

Rohtak News: आंधी और बारिश में गिरे पेड़ों को दिया सहारा

Sat, 20 May 2023 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Support given to fallen trees in storm and rain
रोहतक। आंधी व बारिश से पिछले दो दिनों में अनेक पेड़ गिर गए। किसी की जड़ें जमीन से उखड़ गई तो कोई जमीन पर झुक गया। इन पेड़ों को सहारा देकर सीधा खड़ा करने के लिए सुनो नहरों की पुकार मिशन ने अभियान छेड़ा है। इसके तहत शुक्रवार को आईएमटी इलाके में चार पेड़ संरक्षित किए। शुक्रवार शाम ड्यूटी के बाद एमपीएचडब्लू मुकेश नैनकवाल ने जाट कॉलेज के शिक्षक डाॅ. जसमेर हुड्डा से संपर्क किया। आंधी व बारिश में पेड़ गिरने की मिली शिकायतों के चलते सुनो नहरों की पुकार मिशन की टीम के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाने पर चर्चा की। यहीं टीम के साथ टूटे व गिरे पेड़ संरक्षित करने के लिए अभियान शुरू करने का फैसला हुआ। इसके बाद टीम नहर से आगे बढ़ी। टीम ने नहर पर जागरूकता अभियान चलाने के बजाय आईएमटी इलाके में गिरे पेड़ संवारने का प्रयास किया। इसके तहत चार युवा पेड़ संभाले। इन्हें फिर से जमीन में जड़े जमाने के लिए रस्सी से खींच कर खड़ा किया व ग्रीन गार्ड का सहारा दिया। जड़ों के साथ बड़े पत्थर लगाकर मिट्टी भी डाली। पर्यावरणविद मुकेश व डॉ. जसमेर ने कहा किया यह अभियान अब जारी रहेगा। इसके तहत अन्य इलाकों में भी गिरे पेड़ सहारा देकर संरक्षित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed