{"_id":"67e0678bd2ec85f1300dce8d","slug":"summer-is-here-water-tanks-are-drying-up-water-will-come-in-canals-on-2nd-rohtak-news-c-17-roh1019-621881-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गर्मी की आहट... सूखने लगे अब जलघर, नहरों में 2 को आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गर्मी की आहट... सूखने लगे अब जलघर, नहरों में 2 को आएगा पानी
Mon, 24 Mar 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
सांपला। गर्मी की आहट से ही खंड के कस्बे व गांवों में पानी किल्लत होने लगी है। जलघरों के तालाब सूखने लगे हैं। कई जगह तो दो-तीन दिन का ही पानी बचा है, जबकि नहरों में पानी दो अप्रैल को आएगा।
खंड के कस्बे व गांवों में भूमिगत जल पीने योग्य नहीं है, इसलिए लोग गर्मी के मौसम में नहरी पानी पर निर्भर रहते हैं। लेकिन सिंचाई विभाग की तरफ से नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। कस्बे के अलावा खंड के 22 गांवों के तालाब सूख चुके हैं। ऐसे में कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी पानी की कटौती शुरू हो गई है। कस्बे में लोग कैंपर खरीदकर पानी पी रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शेड्यूल के अनुसार 2 अप्रैल को पानी आना है। नहर में अभी 8 दिन के बाद पानी छोड़ा जाना है। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत से दो-चार होना पड़ सकता है।
जलघरों का पानी खत्म हो चुका है और ट्यूबवेल से सप्लाई दी जा रही है। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल कुमार का कहना कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पानी की कोई दिक्कत न हो इसके लिए पूरे प्रयास किया जा रहे हैं। ट्यूबवेल से पानी एकत्रित कर सप्लाई दी जा रही है। सिंचाई विभाग नहरों में 2 अप्रैल को पानी छोड़ेगा।
विज्ञापन
एसडीओ सिंचाई विभाग उदयभान सांगवान का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 1400 क्यूसेक पानी की डिमांड की गई है।