{"_id":"5ddc3c9a8ebc3e54e561a314","slug":"sugar-mill-rohtak-news-rtk529331866","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल में पिराई दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल में पिराई दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। गन्ना किसानों को अपनी मेहनत का फल पाने के लिए अभी इंतजार करना होगा। इस इंतजार की वजह हरियाणा सहकारी चीनी मिल्स भाली आनंदपुर में अभी पिराई सत्र शुरू नहीं होना बताया गया है। मिल में गन्ने से रस निकालने वाली मशीन का गियर बॉक्स खराब है। इसे दुरुस्त होने में समय लगेगा। ऐसे में मिल में पिराई सत्र भी इस महीने शुरू होता नजर नहीं आ रहा है। चीनी बनाने के लिए गन्ने की खरीद होने पर ही किसान को रुपये मिलने का रास्ता साफ होगा।
भाली आनंदपुर शुगर मिल पिराई सत्र के लिए तैयार है, मगर फिलहाल पिराई शुरू नहीं हो पा रही है। दिसंबर के अंत तक पिराई सत्र शुरू नामुमकिन है। इसकी वजह मिल में गन्ने से रस निकालने वाली मशीन का गियर बॉक्स खराब होना है। इस बॉक्स के आने पर ही मिल चालू हो पाएगी। तब तक किसानों को भी अपनी फसल के बिकने का इंतजार रहेगा। यह गियर बॉक्स गुजरात के बड़ौदरा से आना है। यहां की एक कंपनी ही इसे बनाती है। गियर बॉक्स की खरीद का आर्डर जारी हो चुका है। इसे आने में तीन से चार दिन का समय और लगेगा। इसके बाद इसे मशीन में फिट करने में भी 24 से 26 घंटे का समय लगने की उम्मीद है। ऐसे में इस महीने यह मशीन नहीं चल पाएगी। मिल प्रशासन का प्रयास दिसंबर के पहले सप्ताह में पिराई सत्र शुरू करने का है।
शुगर मिल में पिराई की तैयारी पूरी हो चुकी है। गन्ने से रस निकालने वाली मशीन का गियर बॉक्स खराब है। इसे दुरुस्त कराया जा रहा है। मशीन को दुरुस्त होने में थोड़ा समय लगेगरा। दिसंबर के पहले सप्ताह में मिल में पिराई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
- प्रदीप अहलावत, प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल्स भाली आनंदपुर।