{"_id":"6a2f1106a01830ce050bc0ef","slug":"suci-protests-against-inflation-rohtak-news-c-17-roh1020-872590-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महंगाई के खिलाफ एसयूसीआई का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महंगाई के खिलाफ एसयूसीआई का प्रदर्शन
Mon, 15 Jun 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
17. शीला बाईपास चौक पर प्रदर्शन करते एसयूसीआई के सदस्य कॉमरेड अनूप सिंह मातनहेल व अन्य। स्रोत-
रोहतक। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने डीजल, पेट्रोल, रसोई और कमर्शियल गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को शीला बाईपास चौक पर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव एवं वरिष्ठ राज्य कमेटी सदस्य अनूप सिंह मातनहेल ने किया।
सत्यवान ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों से आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडरों की संख्या घटाने पर भी चिंता व्यक्त की। सत्यवान ने अमेरिका की ओर से किए गए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देशहित का अर्थ आम जनता के हितों की रक्षा करना है। पार्टी के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि एसयूसीआई प्रदेशभर में जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है।
प्रदर्शन में ईश्वर सिंह राठी, रामफल, शेर सिंह, राजकुमार, रोहताश, रामकुमार, हरीश कुमार, जयकरण मांडोठी, ओमप्रकाश, इंदर सिंह, हरिप्रकाश मौजूद रहे।