फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Success Story of Rohtak Range IG IPS Mamta Singh

महिला दिवस: डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन माता-पिता का सपना पूरा करने के लिए आईपीएस बनीं ममता

Tue, 08 Mar 2022 08:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Mar 2022 08:10 PM IST
सार

रोहतक रेंज की प्रथम महिला आईजी ममता सिंह से विशेष साक्षात्कार किया गया। उनका मानना है कि मानसिक तौर पर महिलाएं मजबूत हैं बस आत्मविश्वास चाहिए। ममता सिंह ने पहले ही प्रयास में 1996 में यूपीएसपी की परीक्षा पास की थी।

विज्ञापन
Success Story of Rohtak Range IG IPS Mamta Singh
आईपीएस ममता सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महिलाएं किसी भी मायने में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। मैं तो यह कहूंगी कि महिलाएं मानसिक तौर पर ज्यादा मजबूत होती हैं, बशर्ते उनके अंदर आत्मविश्वास होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला से विशेष साक्षात्कार में यह बात कही।  

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ की निवासी आईपीएस ममता सिंह हरियाणा के रोहतक रेंज की पहली महिला आईजी हैं। उनके पति आईपीएस देशराज सिंह हरियाणा पुलिस में होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के कमांडेंट हैं। आईजी ममता सिंह ने बताया कि वे तीन बहनें व दो भाई हैं।
विज्ञापन


दादा आईपीएस रहे हैं। पिता एनपी सिंह व मां शकुंतला देवी चाहती थीं कि वह आईपीएस बनें, हालांकि उनकी इच्छा डॉक्टर बनने की थी। दादा से प्रेरणा लेकर माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए मेहनत की और 1996 में यूपीएससी की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले फरीदाबाद एएसपी के तौर पर हरियाणा पुलिस में नौकरी ज्वाइन की। इसके बाद वे कई जगह एएसपी रहीं। 2014 में आईजी बनीं। 2018 से 2021 तक मुख्यालय में रहीं। उनके कार्यकाल में ही पुलिस का हेल्पलाइन नंबर 112 का प्लान बना। बाद में वे करनाल रेंज की आईजी बनीं। अब रोहतक रेंज की आईजी की जिम्मेदारी मिली है। 

खेलों में भी प्रदेश की महिलाओं का दबदबा 
आईजी ने बताया कि हरियाणा देश के अंदर अव्वल राज्यों में से एक है। इतना ही नहीं, यहां की महिलाएं तो हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। कल्पना चावला, मानुषी छिल्लर से लेकर दूसरे क्षेत्र में प्रदेश की बेटियों की कामयाबी को कौन भूल सकता है। खेलों में तो पूरे देश में प्रदेश की महिलाओं का दबदबा है। उसमें भी क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती से लेकर पर्वतारोहण तक में प्रदेश कामयाबी हासिल की है। अब हरियाणा वह पहले वाला प्रदेश नहीं रहा, बल्कि बहुत सामाजिक बदलाव आ चुका है। 


महिलाएं खुद की शक्ति समझें, लेकिन दुरुपयोग न करें
आईजी ने कहा कि महिलाएं अपना आत्मविश्वास जगाएं। अपना लक्ष्य तय करें और आगे बढ़ें। परिवार, समाज व ड्यूटी में तालमेल बनाएं। खुद को भी समय दें। आज कुछ भी असंभव नहीं है। शासन व प्रशासन ने भी महिलाओं को बहुत अधिकार दिए हैं। हालांकि महिलाएं अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed