फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sube Singh from Hisar first in poetry competition, folk poet Raghveer from Madina second

Rohtak News: काव्य प्रतियोगिता में हिसार से सूबे सिंह प्रथम, मदीना के लोक कवि रघवीर द्वितीय

Mon, 18 Aug 2025 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sube Singh from Hisar first in poetry competition, folk poet Raghveer from Madina second
28-हरियाणा काव्य मंच की ओर से आयोजित काव्य प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। स्रोत : मंच - फोटो : आर्काइव
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा काव्य मंच की ओर से आंबेडकर चौक स्थित जिला कांग्रेस भवन परिसर में सामण विषय पर आयोजित हरियाणवी काव्य प्रतियोगिता की पुरस्कृत रचनाकारों का सम्मान समारोह किया गया।
प्रतियोगिता में हिसार से सूबे सिंह मौर्य प्रथम, मदीना के लोक कवि एवं लोकगायक रघवीर शर्मा द्वितीय, सफीदों से ओमप्रकाश बैरागी तृतीय रहे। हरियाणवी काव्य गौरव से शकुंतला काजल, जींद के प्रतिनिधि आजाद सिंह आजाद व कमलेश गोयत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रथम स्तर की अध्यक्षता साहित्यकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी व द्वितीय स्तर की अध्यक्षता गजलकार खेमचंद सहगल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मास्टर हंसराज अरोड़ा रहे। मंच संचालन खुशबू जैन ने किया। हरियाणा काव्य मंच के संस्थापक पवन मित्तल, अध्यक्ष राजबहादुर शर्मा, महासचिव जय सिंह 'जीत' व व्यवस्थापक डॉ. रमन शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष राजबहादुर शर्मा ने मंच के साहित्यिक अवदान पर प्रकाश डाला।
झज्जर की कवयित्री डॉ. गोरी अरोड़ा के काव्य संग्रह 'आतुर मन' का लोकार्पण
झज्जर की कवयित्री डॉ. गोरी अरोड़ा के काव्य संग्रह 'आतुर मन' का लोकार्पण किया गया। पुस्तक की समीक्षा जय सिंह 'जीत' एवं खुशबू जैन ने की। हिसार के सूबे सिंह मौर्य की पुस्तक 'सहधर्मिणी' का भी लोकार्पण कार्यक्रम में किया गया।
खुशबू जैन की मां सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आये रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। स्मृति शेष भारतभूषण सांघीवाल की रचना श्रद्धांजलि स्वरूप राजबहादुर शर्मा ने पढ़ी।
कार्यक्रम में सूबे सिंह मौर्य, रघवीर शर्मा, कमलेश गोयत, खेमचंद सहगल, कृष्ण गोपाल विद्यार्थी, हंसराज अरोड़ा, पवन मित्तल, राजबहादुर शर्मा, जय सिंह 'जीत', डॉ. रमन शर्मा, चंद्रदत्त शर्मा, कर्ण सिंह खरावड़ व अन्य ने काव्य पाठ किया।

इस मौके पर राजबीर शर्मा, विनोद जांगड़ा, राम विकास मौर्य, लाजवंती अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, रूपाली अरोड़ा, अमन अरोड़ा, पूनम कपूर, महाबीर समेत अनेक कवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed