फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students will get scholarship from one app

Rohtak News: वन एप से छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Sun, 20 Apr 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 20 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Students will get scholarship from one app
रोहतक। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को वर्दी, स्कूल बैग, स्टेशनरी भत्ता व अन्य छात्रवृत्ति देने के लिए शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करने के मौलिक शिक्षा हरियाणा के महानिदेशक ने निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। पत्र में बताया गया है कि वर्ष 2025-26 के लिए त्रैमासिक स्कीम में विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने का मॉड्यूल वन स्कूल एप पोर्टल पर लाइव किया गया है।
इसमें विद्यार्थियों के बैंक खाता संख्या और परिवार पहचान पत्र आईडी को वेरिफाई करने के बाद ही डाटा अपडेट किया जाएगा, जिन विद्यार्थियों के पहले बैंक खाते गलत हैं, उनको भी ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि बारे किसी प्रकार की लापरवाही के लिए खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल का मुखिया जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का पूरा डाटा स्कूल प्राचार्य के स्तर पर ही अपलोड किया जाता है। इसके आधार पर ही निदेशालय द्वारा डाटा डाउनलोड करके पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाता में पीएफएमएस व डीबीटी के माध्यम से राशि जारी की जाती है। इसके अतिरिक्त अगर कोई भी पात्र विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाता है तो इसके लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed