फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students should befriend books, not mobile phones: Dr. Dalbir

मोबाइल से नहीं किताबों से दोस्ती करें विद्यार्थी : डॉ. दलबीर

Sat, 23 Aug 2025 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Students should befriend books, not mobile phones: Dr. Dalbir
22jjrp02- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते प्रिंसिपल डॉ. दलबीर। स्रोत-क
नेहरू कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित
विज्ञापन

फोटो-2
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के अवसर पर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उन्होंने कहा कि कॉलेज में रहकर जो ज्ञान मिलता है, वह बाहर नहीं मिल सकता। विद्यार्थी अनुशासन में रहें, नियमित रूप से कक्षाएं लगाएं और अच्छी संगत में रहें तथा नशे से दूर रहें। मोबाइल का उपयोग कम से कम करें और किताबों से दोस्ती करें। विद्यार्थी महाविद्यालय में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखें और सभी गतिविधियों में भाग लें। जीवन का यह समय दोबारा नहीं आएगा और अभी से जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुसार काम करना चाहिए।
विज्ञापन


मंच संचालन प्राध्यापिका डॉ. मीनाक्षी ने किया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों काव्यांजलि, मुस्कान, शिल्पा,तन्नू, ऋतु, कपिल, विवेक, सलोनी, अभिलाषा, प्राची, मन्नत और सेजल ने प्राध्यापिका डॉ. तमसा के निर्देशन में सरस्वती वंदना तथा समूह गान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने अनुशासन व्यवस्था तथा मेंटर ग्रुप, डॉ. संदीप कुमार ने टाइम टेबल, उपस्थिति नियमों और नई शिक्षा नीति, प्रदीप यादव ने शैक्षणिक कैलेंडर, आंतरिक मूल्यांकन, पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति योजना और विषय परिषदों, डॉ. कविता ने एनसीसी, डॉ. मीनाक्षी ने एनएसएस, दीपक कुमार ने खेलकूद, प्लेसमेंट सेल और उद्यमिता विकास क्लब की जानकारी दी।

डॉ. प्रवीण ने बस पास, सुरीला ने मेरिट छात्रवृत्ति योजनाओं, प्रीति रानी ने अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति, डॉ. तमसा ने सांस्कृतिक गतिविधियों, डॉ. प्रियंका ने महिला प्रकोष्ठ और विधि साक्षरता प्रकोष्ठ, अशोक कुमार ने निर्वाचन साक्षरता क्लब, यूथ रेडक्रॉस क्लब और रेड रिब्बन क्लब तथा सुनीता बेनीवाल ने पुस्तकालय अर्न वाइल यू लर्न के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed