{"_id":"6998c7df19d0b02e530f6d28","slug":"students-made-aware-on-justice-day-rohtak-news-c-17-roh1020-813548-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: न्याय दिवस पर छात्रों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: न्याय दिवस पर छात्रों को किया जागरूक
विज्ञापन
28 भिवानी रोड स्थित लाल नाथ हिंदू कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सीजेएम डॉ. तरन्नुम खा
- फोटो : meeran sahib news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो: 28
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। भिवानी रोड स्थित लाल नाथ हिंदू कॉलेज में शुक्रवार को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से दी जा रही निशुल्क कल्याणकारी सेवाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति व जनजाति, महिला, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को प्राधिकरण की ओर से निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। यह जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान की अध्यक्षता में हुआ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने कहा कि 14 मार्च को रोहतक कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को इसके बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने विद्यार्थियों की ओर से विधिक सेवाओं के संबंध में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस दौरान अधिवक्ता शशिकांत सहगल, कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।