{"_id":"6a36a8a9a18496fd590ee734","slug":"students-and-athletes-participated-in-the-yoga-day-rehearsalstudents-and-athletes-participated-in-the-yoga-day-rehearsal-rohtak-news-c-17-roh1020-875739-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: योग दिवस के पूर्वाभ्यास में शामिल हुए विद्याथी, खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: योग दिवस के पूर्वाभ्यास में शामिल हुए विद्याथी, खिलाड़ी
Sun, 21 Jun 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
18-योग दिवस से पूर्व राजीव गांधी स्टेडियम में अभ्यास करते प्रतिभागी। स्रोत : प्रशासन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें विद्यार्थी, खिलाड़ी व आम नागरिक शामिल रहे। जिलास्तरीय समारोह 21 जून को सुबह राजीव गांधी खेल परिसर में होगा। इसमें सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नगराधीश शुभम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन्होंने अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया।उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिलावासियों से आह्वान किया है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली और योगमय समाज के निर्माण के संकल्प को साकार करने में अपनी सहभागिता निभाएं। इस मौके पर आईटीआई के प्राचार्य राजपाल सिंधु, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. ईशा, डॉ. भूपेंद्र साहू समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।