{"_id":"0f695757a25ffa854f9f5a169e4bb14a","slug":"student-return-without-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" एडमिट कार्ड जारी किए, उपस्थिति कम मिली तो परीक्षा हाल के गेट से लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिट कार्ड जारी किए, उपस्थिति कम मिली तो परीक्षा हाल के गेट से लौटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 17 Dec 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में एमए, एमकॉम और पब्लिक एड के कई विद्यार्थियों को परीक्षा हाल
विज्ञापन
के गेट से वापस लौटा दिया गया। उपस्थिति कम होने की बात कह कर
परीक्षार्थियों के रोल नंबर वापस ले लिए गए, उन्हें परीक्षा हाल में घुसने
भी नहीं दिया गया। नाराज विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार को शिकायत दी है। हालांकि इसके बाद भी वे पहला पेपर नहीं दे पाए।
अपनी शिकायत लेकर रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे विद्यार्थियोें ने बताया कि बुधवार को दोपहर दो से शाम पांच बजे की शिफ्ट में पहला पेपर था।
एमए अर्थशास्त्र फर्स्ट सेमेस्टर के इस पेपर के लिए 14 दिसंबर को रोल नंबर अलॉट किए गए थे। बुधवार को जब परीक्षा देने पहुंचे तो मौजूद अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक ने रोल नंबर वापस ले लिए और हाजिरी कम होने का हवाला देकर परीक्षा नहीं देने दी। इसी तरह एमकॉम और पब्लिक एड के भी कई विद्यार्थियों को परीक्षा हाल से वापस लौटाया गया।
यह दिया तर्क
विद्यार्थियों का कहना था कि कुछ छात्र बीमार होने के कारण अलग-अलग समय में गैरहाजिर रहे। इसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट भी लगाया गया जो कि विभाग में जमा किया गया। इसके अलावा दो छात्राएं ऐसी भी हैं जो मेटरनिटी लीव पर थीं, इसकी भी जानकारी विभाग को थी, लेकिन इसके बाद भी परीक्षा से वंचित कर दिया गया।
रजिस्ट्रार को दी गई शिकायत में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि यदि उपस्थिति कम होती तो रोल नंबर पहले ही जारी नहीं होता, लेकिन रोल नंबर जारी होने के बाद ऐन परीक्षा के वक्त वापस लेने से एक साल खराब होने की स्थिति बन गई है। रजिस्ट्रार ने शिकायत लेकर कल तक इस मामले की जानकारी लेने की बात कही है।