{"_id":"832035fdccbf2c174ae50a74c48ce6df","slug":"student-died-in-dense-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे ने ली छात्र की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे ने ली छात्र की जान
नारनौल/ब्यूरो।
Updated Thu, 19 Dec 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नारनौल में घने कोहरे के कारण वीरवार सुबह रेवाड़ी-रींगस रेलवे ट्रैक पर गांव ताजपुर के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार गांव ताजपुर निवासी सुखपाल का पुत्र बृजमोहन (18) केएलपी स्कूल, खोड में 12वीं कक्षा का छात्र था। वीरवार सुबह 8.30 बजे वह स्कूल जा रहा था।
घने कोहरे के कारण रेलवे लाइन पार करते समय वह रेवाड़ी से रींगस की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने रेलवे लाइन के पास शव पड़ा देख रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया।
आसपास के लोगों ने शव की शिनाख्त गांव ताजपुर निवासी बृजमोहन के रुप में की।