फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strengthen children's love for the nation: Education Minister

बच्चों में राष्ट्र के प्रति प्रेम प्रगाढ़ करें : शिक्षा मंत्री

Thu, 01 Aug 2024 06:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Strengthen children's love for the nation: Education Minister
31 सीटीके 12 : एमडीयू में टैगोर सभागार में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। स्कूल में गुड मॉर्निंग बोलना बंद करें। सरहद को ध्यान में रखें। बच्चों में राष्ट्र के प्रति प्रेम प्रगाढ़ करें। इसी से अच्छे नागरिक बनेंगे।
शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि पहले खुद बदलें। देश की सरहद पर रहने वाले हर व्यक्ति को जयहिंद बोलना चाहिए। यही शिक्षकों से निवेदन भी है और आदेश भी। प्रदेश में 14500 स्कूल हैं। इनमें 29 हजार सफाईकर्मी व चौकीदार होने चाहिए। इनके लिए एक एकड़ से अधिक जमीन वाले स्कूलों में दो बेडरूम, एक लॉबी, एक रसोई, एक शौचालय का सेट होना चाहिए। इससे कर्मचारियों को स्कूल में ही जगह मिलेगी। वह भी 24 घंटे वहीं रहकर स्कूल की सुरक्षा कर सकेगा। यह कहना है शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा का। वह बुधवार को जिलास्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण व सम्मेलन में बोल रही थीं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूली शिक्षा के मुकाबले के दौर में अभिभावक सरकारी स्कूलों को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकारी विद्यालयों को जानबूझकर बदनाम किया जाता रहा है कि इन विद्यालय में कुछ नहीं होता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस संबंध में बातचीत की और निर्णय लिया कि अभियान के माध्यम से अभिभावकों से मिला जाएगा और उनसे स्कूलों की बेहतरीन के लिए सुझाव लिए जाएंगे। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) ही विद्यालयों की असली तस्वीर सामने ला सकती है। अभियान के तहत अब केवल चार जिले शेष रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed