फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Street construction in Sanjay Colony was underway without a sewer line, and residents stopped the work.

Rohtak News: संजय कॉलोनी में बिना सीवर लाइन बिछाए हो रहा था गली निर्माण, लोगों ने रुकवाया काम

Sat, 07 Feb 2026 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 07 Feb 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Street construction in Sanjay Colony was underway without a sewer line, and residents stopped the work.
6-संजय कॉलोनी में लोगों से बातचीत करते निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार व अन्य पदा​धिकारी। सं - फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। संजय कॉलोनी में बिना सीवर लाइन बिछाए गली का निर्माण करने पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे सड़क पर उतर आए। लोगों का कहना है कि सीवर लाइन 30 साल पुरानी है जो बंद रहती है। इससे सीवर का गंदा पानी उनके घरों में घुस जाता है। आक्रोशित लोगों ने पहले सीवर लाइन बिछाने की मांग करते हुए गली का निर्माण रुकवा दिया।
कॉलोनीवासी राजेश सैनी ने बताया कि नगर निगम वार्ड दो में माता वैष्णो देवी मंदिर से कोढ़ी आश्रम तक गली का निर्माण करा रहा है लेकिन यहां सीवर लाइन जर्जर हो चुकी है। कॉलोनीवासी सतप्रकाश ने बताया कि गली के सीवर ठप रहने से घरों में गंदा पानी भर जाता है। ऐसे में गली से पहले सीवर लाइन बिछाई जाए। वहीं, जगबीरो देवी ने बताया कि उनके घरों के आसपास पानी भरने से हर समय बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीवर लाइन नहीं डाली गई तो नई गली भी फिर से उखाड़नी पड़ेगी। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार पहुंचे। उनके सामने कॉलोनीवासियों ने गली से पहले सीवर लाइन बिछाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर संयुक्त आयुक्त ने कॉलोनीवासियों से लिखित में मांग पत्र देने को कहा और बोले-लोगों की मांग के अनुसार कार्य किया जाएगा। अगर कॉलोनीवासी गली निर्माण कराएंगे तो करा देंगे और अगर काम रोकने की कहेंगे तो निर्माण रोक दिया जाएगा। यहां की जगह कॉलोनी की दूसरी गलियों का निर्माण कर दिया जाएगा। दूसरे दिन ही गली का निर्माण कार्य रुक गया।
----
निर्माण रुकने से कुछ लोगों में नाराजगी
वार्ड दो में शामिल करीब एक हजार फीट लंबी व 24 फीट चौड़ी गली का निर्माण रुकने से कुछ लोगों में नाराजगी भी है। कॉलोनीवासी रामबीर, सतबीर व अन्य ने बताया कि यहां कई लोगों की पशु डेयरियां हैं जिनसे सीवर बंद हो जाते हैं। पहले डेयरियां बाहर होनी चाहिए। ऐसे लोगों के कारण गली निर्माण भी रुक गया। इसके पूरा होने का समय तय नहीं है।
------
संजय कॉलोनी में मौके पर ही लोगों की बात सुनी गई। उन्होंने गली निर्माण रोकने की मांग लिखित में दी है। उनका कहना है कि पहले सीवर लाइन नई डाली जाए, उसके बाद ही गली निर्माण हो। लोगों की मांग मान ली गई और निर्माण रोका गया है।

- मनजीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम

6-संजय कॉलोनी में लोगों से बातचीत करते निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार व अन्य पदाधिकारी। सं

6-संजय कॉलोनी में लोगों से बातचीत करते निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार व अन्य पदाधिकारी। सं- फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।

6-संजय कॉलोनी में लोगों से बातचीत करते निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार व अन्य पदाधिकारी। सं

6-संजय कॉलोनी में लोगों से बातचीत करते निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार व अन्य पदाधिकारी। सं- फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed