{"_id":"662ba9a1fd0a6ddaf908426a","slug":"strange-style-of-theft-the-chain-of-two-friends-dancing-in-bhagwat-katha-was-stolen-by-cutting-it-from-their-mouth-in-sampla-rohtak-news-c-17-roh1019-410201-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चोरी का अजब अंदाज ... सांपला में भागवत कथा में नृत्य कर रहीं दो सहेलियों की चेन मुंह से काटकर चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चोरी का अजब अंदाज ... सांपला में भागवत कथा में नृत्य कर रहीं दो सहेलियों की चेन मुंह से काटकर चुराई
विज्ञापन
सांपला में भागवत कथा के दौरान नृत्य करतीं महिलाएं। आरोप है कि इसी दौरान दो महिलाओं की चेन चोरी
रोहतक। सांपला में चोरी का अजब अंदाज सामने आया है। सांपला में भागवत कथा के दौरान नृत्य कर रहीं दो सहेलियों की चेन चोरी हो गई। आरोप है कि एक महिला ने नृत्य करते हुए मुंह से चेन काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा सेक्टर एक और दो में झपटमारी की वारदात सामने आई हैं, जो 30 मिनट के अंतराल पर अंजाम दी गई। सांपला और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस जांच में जुटी है।
...
केस एक : भागवत कथा में गई थी महिलाएं, तीसरी ने नहीं कराई शिकायत दर्ज
सांपला के महाजन मोहल्ला निवासी सुनीता ने बताया कि वह अपनी सहेली रीना के साथ 24 अप्रैल को महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में भागवत कथा सुनने के लिए गई थी। कथा के आरंभ में नृत्य करते समय सुनीता और रीना की गले की चेन गायब हो गई। पहले तो सोचा नाचते समय चेन गिर गई, लेकिन अगले दिन कथा की वीडियो देखी तो चौंकाने वाला दृश्य दिखा। वीडियो में एक महिला मुंह से चेन चोरी करते हुए दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं, एक तीसरी महिला की भी चेन गायब हुई है, लेकिन उसका पेंडल मिल गया। उसने थाने में शिकायत नहीं दी। सुनीता के परिजनों ने बताया कि उन्होंने वीडियो फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है, ताकि वारदात का पता लग सके।
....
केस दो : सेक्टर दो में टहल रही थी महिला, स्कूटी सवार तोड़ ले गया चेन
वहीं, सेक्टर दो निवासी अनीता सांगवान ने बताया कि वह खाना खाकर 24 अप्रैल को आठ बजकर 10 मिनट पर घर के बाहर टहल रही थी। एक स्कूटी सवार युवक आया, जिसने काले रंग का हेलमेट पहना हुआ था। नजदीक आते ही युवक ने झपटा मारकर सोने की चेन तोड़ दी। इसके बाद स्कूटी पर सेक्टर -2 की मार्केट की तरफ भाग गया। अंधेरे के कारण महिला स्कूटी का नंबर नहीं दे सकी।
विज्ञापन
...
केस तीन : स्कूटी पर बैठ रही महिला डॉक्टर की सेक्टर-एक में तोड़ी चेन
वहीं, सेक्टर एक निवासी डॉ. सरिता नागपाल ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल को वह अपने पति कृष्ण नागपाल के साथ डॉक्टर के पास जाने की तैयारी कर रही थी। जैसी ही घर के बाहर स्कूटी पर बैठने लगी। तभी एक स्कूटी सवार आया और चेन तोड़कर फरार हो गया।
वर्जन
झपटमारों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहे हैं। साथ ही सीआईए की टीमें भी लगी हुई हैं। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की भी मदद ले रहे हैं। महिलाओं से भी आग्रह है कि वे सतर्क रहें। अगर कोई अजनबी दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
रतनलाल यादव, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट
....
कथा के दौरान दो सहेलियों की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। वीडियो की जांच कर रहे हैं, ताकि वारदात का खुलासा हो। तीसरी कोई शिकायत नहीं मिली है।
अशोक कुमार, प्रभारी थाना सांपला
....
छह दिन में झपटमारी की चार वारदात
सेक्टरों में झपटमार लगाकर सक्रिय हैं। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सतपाल के तबादले के अगल दिन सेक्टरों में दो जगह झपटमारी हुई। स्कूटी सवार 15 मिनट के अंतराल में चेन तोड़कर ले गया। अब बुधवार को दो वारदात हुई हैं। एक भी वारदात अभी तक ट्रेस नहीं हो सकी है।