फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rajasthan Election Result 2023 Rajasthan New CM Face Mahant Baba Balaknath Full Life Story in Hindi

राजस्थान को भी मिल सकते हैं 'योगी': CM पद की दौड़ में बाबा बालकनाथ, छह साल की उम्र में आए थे गुरु की शरण में

Mon, 04 Dec 2023 05:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Dec 2023 05:54 PM IST
सार

BJP candidate Mahant Balak Nath Yogi : बाबा बालकनाथ चलते-चलते चटनी-रोटी खा लेते हैं, रात ढाई बजे उठकर आरती करते हैं, आध्यात्मिक, शैक्षणिक व सामाजिक जीवन में गजब तालमेल है। बाबा मस्तनाथ विवि में राजस्थान में जीत से उत्साह का माहौल। बाबा मस्तनाथ मठ में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तक आ चुके हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election Result 2023 Rajasthan New CM Face Mahant Baba Balaknath Full Life Story in Hindi
नाथ परंपरा की 300 साल पुरानी स्वर्ण जड़ित पोशाक में महंत बालकनाथ ने दिया भक्तों को आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बने हुए हैं। एक दिन पहले विधानसभा में जीत व अब मुख्यमंत्री बनने की संभावना के चलते मठ व विवि में उत्साह का माहौल है। कभी भी महंत बालकनाथ मठ में अपने गुरुओं से आशीर्वाद लेने आ सकते हैं। बाबा मस्तनाथ विवि की कार्यवाहक उप कुलाधिकपति डॉक्टर अंजना राव से अमर उजाला ने बातचीत की और विवि के कुलाधिपति एवं मठ के गद्दीनशीन महंत बाबा बालकनाथ की दिनचर्या के बारे में जाना। 

विज्ञापन

Rajasthan Election Result 2023 Rajasthan New CM Face Mahant Baba Balaknath Full Life Story in Hindi
कुलाधिपति डॉक्टर अंजना राव - फोटो : अमर उजाला

बचपन से ही था मंदिर व गुरुओं के पास जाने का शौक
कुलाधिपति डॉक्टर अंजना राव ने बताया कि महंत बालकनाथ के पिता किसान हैं। वे दो भाई हैं, महंत बालकनाथ बड़े हैं। बचपन से ही उनको मंदिर व गुरुओं के पास जाने का शौक रहा है। छह साल की उम्र में महंत बालकनाथ अपने गुरु महंत चांदनाथ के पास आ गए थे। महंत चांदनाथ जब बीमार थे, उनकी देखभाल महंत बालकनाथ ने ही की थी।



हर रोज रात ढाई बजे करते हैं आरती
उनको आध्यात्मिक, शैक्षणिक व सामाजिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होता है। हर रोज रात ढ़ाई बजे से मठ में आरती शुरू हो जाती है। रात को चाहे महंत बालकनाथ कितनी भी देरी से आए हो, लेकिन समय पर उठकर आरती करते हैं। इसके बाद विवि के कामकाज का ब्यौरा लेते हैं। साथ ही साधु संतों के साथ मिलने के साथ-साथ आम लोगों के बीच रहते हैं। चलते-चलते चटनी-रोटी तक खा लेते हैं। उन्होंने बताया कि महंत बालकनाथ अभी राजस्थान सरकार के गठन में व्यस्त हैं। समय मिलते ही मठ आएंगे। 

मठ में आ चुके हैं अमित शाह से लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
मस्तनाथ मठ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तक आ चुके हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो लगातार आते रहे हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, बाबा रामदेव, जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य अवधेशानंद संत समाज के लोग अक्तूबर माह में मठ में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed