फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   stole 50 thousand rupees by cutting the bag

थैली काट कर 50 हजार रुपये चुराए

Tue, 18 Oct 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
stole 50 thousand rupees by cutting the bag
रोहतक। शहर के पुराना गोहाना अड्डा से पुराना बस अड्डा के बीच में ऑटो में सवार महिला के 50 हजार रुपये चोरी हो गए। महिला ने शांतमई चौक से ऑटो में सवार हुई दो महिलाओं पर थैली काट कर रुपये चुराने का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

पाड़ा मोहल्ला निवासी कमला ने कहा है कि वह झज्जर रोड स्थित बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर अपने बेटे सोनू के साथ ऑटो में बैठकर घर के लिए निकली थी। दोपहर एक बजे शांतमई चौक से दो महिलाएं ऑटो में पुराना गोहाना अड्डा के लिए सवार हुई। वे पुराना बस अड्डा पर उतर गई। इनके अलावा सीट पर कोई सवारी नहीं थी। घर जाकर थैली में रखे रुपये देखे तो थैली कटी हुई पाई। इसमें रखे सत्तर हजार रुपये में से 50 हजार रुपये नहीं मिले। शेष बीस हजार रुपये थैली में ही मिल गये। दोनों महिलाओं ने थैली काट कर रुपये चुराए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed