फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State level program organized in Rohtak of Haryana on World Red Cross Day

विश्व रेडक्रॉस दिवस: राज्यपाल बोले- डिजिटल युग में रेडक्रॉस की कार्य प्रणाली का भी डिजिटलाइजेशन किया जाना चाहिए

Sun, 08 May 2022 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 May 2022 11:56 PM IST
सार

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हरियाणा के रोहतक में एमडीयू के टैगोर सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी (हरियाणा शाखा), जिला प्रशासन व एमडीयू के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया गया।

विज्ञापन
State level program organized in Rohtak of Haryana on World Red Cross Day
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हरियाणा के रोहतक में एमडीयू के टैगोर सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में रेडक्रॉस मानवता का कार्य करने में सबसे आगे है। जीवन में विकास के 7 उद्देश्य हैं। इसमें पहला मानवता, दूसरा निष्पक्षता, तीसरा तटस्थता, चौथा स्वतंत्रता, पांचवां स्वैच्छिक, छठवां एकता व सातवां सार्वभौमिकता। प्रत्येक व्यक्ति रेडक्रॉस के मिशन को आगे बढ़ाते हुए मानवता के लिए कार्य करे। यह आह्वान राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने समाज से किया है। वे विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रविवार को रोहतक में एमडीयू के टैगोर सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी (हरियाणा शाखा), जिला प्रशासन व एमडीयू के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि डिजिटल युग में रेडक्रॉस की कार्य प्रणाली का भी डिजिटलाइजेशन किया जाना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार सृजन के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का प्रयोग अधिकाधिक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से कौशल विकास का रास्ता प्रशस्त होना चाहिए। रक्तदान को सामाजिक मुहिम बनाने की अपील करते हुए हरियाणा रेडक्रॉस की ओर से मानवता के लिए किए गए कार्यों व एमडीयू रेडक्रॉस टीम को 100वां रक्तदान शिविर आयोजित करने पर सराहा। 
विज्ञापन


एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि शिक्षा का सही अर्थ सेवा भाव है। शिक्षार्थ आइये, सेवार्थ जाइये का मंत्र यूथ रेडक्रॉस वॉलंटियर्स को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कोरोना काल के दौरान एमडीयू यूथ रेडक्रॉस वॉलंटियर्स की ओर से किए गए उल्लेखनीय कार्यों का ब्योरा दिया। कोरोना पीड़ितों व उनके परिजनों को वॉलंटियर्स ने जरूरी सहायता के साथ मानसिक संबल भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि यूथ रेडक्रॉस मानवता सेवा का सशक्त माध्यम है। सड़क दुर्घटना पीड़ितों को उचित चिकित्सीय सहायता प्रदान करने के बारे में रेडक्रॉस को जनमानस को प्रशिक्षण देना चाहिए। हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। एसडीएम रोहतक राकेश कुमार ने स्वागत भाषण दिया। आभार प्रदर्शन हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में इशा पंचाल एवं टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 

राज्यपाल ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया 
राज्यपाल ने टैगोर परिसर में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने एमडीयू यूथ रेडक्रॉस की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने रेडक्रॉस में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों व कॉलेजों को पुरस्कृत किया। वर्ष 2018-2019 के लिए स्वर्ण पदक सुभाष गुप्ता को प्रदान किया गया। 

फरीदाबाद की प्रदर्शनी रही प्रथम 
राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार जिला फरीदाबाद रेडक्रॉस सोसायटी को मिला। दूसरा पुरस्कार रोहतक रेडक्रॉस सोसायटी व तीसरा पुरस्कार अंबाला रेडक्रॉस सोसायटी को प्रदान किया गया। एमडीयू की यूथ रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए  2019-2020 वर्ष की ट्रॉफी जाट महाविद्यालय रोहतक व 2020-2021 की ट्रॉफी एलएन हिंदू कॉलेज को प्रदान की गई। एनएनएस गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रो. रणबीर सिंह गुलिया व जैसमीन बिश्नोई को पुरस्कृत किया गया। 


यूथ रेडक्रॉस के बुलेटिन का किया लोकार्पण
कार्यक्रम में मेयर मनमोहन गोयल, रेडक्रॉस सोसायटी की कोषाध्यक्ष सुषमा शर्मा, एमडीयू के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, समेत जिला प्रशासन के अधिकारीगण, यूथ रेडक्रॉस वॉलंटियर्स उपस्थित रहे। राज्यपाल ने कार्यक्रम में एमडीयू यूथ रेडक्रॉस के बुलेटिन का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed