फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State level honor ceremony on martyr Madan Lal Dhingra's martyrdom day today

Rohtak News: शहीद मदन लाल ढींगरा के बलिदान दिवस पर राज्यस्तरीय सम्मान समारोह आज

Mon, 19 Aug 2024 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
State level honor ceremony on martyr Madan Lal Dhingra's martyrdom day today
रोहतक। शहीद मदन लाल ढींगरा के 116 वें बलिदान दिवस पर खत्री अरोड़ा मैत्री संघ 20 अगस्त मंगलवार शाम 4 बजे राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। साथ में शहीद मदन लाल ढींगरा प्रशिक्षण केंद्र का भी लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम मदन लाल ढींगरा सामुदायिक केंद्र पुरानी आईटीआई में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोजगार सर्जन व गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का है।
विज्ञापन

समारोह में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, महन्त स्वामी अरुण दास स्वामी जगन्नाथ धाम, भीमा गौड़ा हरिद्वार का पावन सानिघ्य रहेगा व अति वरिष्ठ अतिथि के रूप में सुभाष सुधा स्थानीय निकाय व शहरी मंत्री, संजय भाटिया पूर्व सांसद करनाल लोकसभा, मनीष कुमार ग्रोवर पूर्व सहकारिता मंत्री आदि शिरकत करेंगें। शहीद मदन लाल ढींगरा प्रशिक्षण केंद्र समाज के सभी वर्गों के लिए पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध रहेगें।
विज्ञापन

इस समारोह के आयोजक व संरक्षक डॉ. अविनाश चावला, संरक्षक राजेन्द्र कुमार गाबा, संरक्षक विरेन्द्र पाहवा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर मेहता, राष्ट्रीय महासचिव राजेश खुराना, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग डॉ. वीना अरोड़ा, उपाध्यक्ष ममता खुराना, सह सचिव रमन कुमार आनन्द, सचिव एडवोकेट चेतना अरोड़ा, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed