फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State Crime Branch will file additional chargesheet in a week in Vijay Nagar murder case

विजय नगर हत्याकांड में स्टेट क्राइम ब्रांच एक सप्ताह में दाखिल करेगी अतिरिक्त चार्जशीट

Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
State Crime Branch will file additional chargesheet in a week in Vijay Nagar murder case
शहर के बहुचर्चित विजय नगर हत्याकांड की जांच कर रही स्टेट क्राइम ब्रांच एक सप्ताह के अंदर अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल करेगी। सोमवार को केस की सुनवाई के दौरान जांच टीम ने अदालत से इसके लिए अतिरिक्त समय मांगा। अब मामले में अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सोनीपत जिले के गांव मदीना निवासी बबलू पहलवान दो दशक से रोहतक में रह रहे थे। प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजय नगर में न केवल कोठी बना रखी थी, बल्कि आसपास प्लॉट भी खरीदे थे। 27 अगस्त 2021 को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उनकी पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी को घर के अंदर ही सिर में गोली मार दी गई थी। बबलू, बबली व रोशनी की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि नेहा ने दो दिन बाद पीजीआई में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बबलू के इकलौते बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि अभिषेक की उत्तराखंड के युवक के साथ दोस्ती थी। वह दोस्त के लिए अपने पिता से 5 लाख रुपये मांग रहा था। पिता ने पैसे देने से इंकार कर दिया था। इससे गुस्से में आकर अभिषेक ने अपने पिता की अवैध रिवॉल्वर से परिजनों को नजदीक से सिर में गोलियां मार दी थीं। अभिषेक तभी से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। अभिषेक ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। हालांकि अभी निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में केस की सुनवाई हुई। स्टेट क्राइम ब्रांच ने पिछली सुनवाई पर अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल करने की बात कही थी, लेकिन सोमवार को जांच एजेंसी ने अतिरिक्त समय मांगा। अदालत ने इसके बाद केस की अगली सुनवाई 10 अगस्त तय की है। -एडवोकेट शिवराज मलिक, वकील बचाव पक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed