फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Staff nurse performing duty for week despite typhoid found corona infected

टायफाइड होने पर भी सप्ताह से ड्यूटी कर रही स्टाफ नर्स रैपिड जांच में मिली कोरोना संक्रमित

Sat, 16 May 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Staff nurse performing duty for week despite typhoid found corona infected
सब्जी मंडी के कंटेनमेंट जोन घोषित एरिया में रखी लाखों रुपये की सब्जी-फल, जो अब नहीं बेचे जा सकेंगे? - फोटो : RohtakCity
स्वास्थ्य विभाग विभिन्न स्थानों पर रैपिड जांच किट के माध्यम से कोरोना के संक्रमण की जांच कर रहा है। अब तक 722 किट से जांच हो चुकी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के स्टाफ की रैपिड किट जांच की गई, इस दौरान एक स्टाफ नर्स संक्रमित मिली। नर्स की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद महिला का आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत पहले से खराब थी उसे टायफाइड की शिकायत थी। लेकिन वह सप्ताह से ड्यूटी पर आ रही थी। स्टाफ नर्स की ड्यूटी दूसरे तल पर गाइनी विभाग में थी। वह फिलहाल रामगोपाल कॉलोनी में किराये के मकान पर बेटे के साथ रहती है। यदि महिला की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जाएगी। उसके संपर्क में आने वाले सभी की जांच होगी।
विज्ञापन

यह है रैपिड किट टेस्ट
इस टेस्ट में पॉजिटिव मिलने पर माना जाता है कि मरीज के शरीर ने वायरस से लड़ने के लिए एंटी बाडी बना ली है। इस जांच को कंफर्म करने के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट किया जाता है। यदि इस जांच में मरीज पॉजिटिव मिलता है तो प्रशासन अगली कार्रवाई करता है। रैपिड किट जांच स्क्रीनिंग के लिए की जाती है।
विज्ञापन

न्यू सब्जी मंडी में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में एक स्टाफ नर्स रैपिड किट जांच में पॉजिटिव मिली है। उसकी जांच को कंफर्म करने के लिए आरटी पीसीआर सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट आने तक वह होम क्वारंटीन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सत्यवान, डिप्टी सिविल सर्जन
दिल्ली में महम की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड-6 को कराया सैनिटाइज
स्वास्थ्य विभाग ने महम की महिला के दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सुचना पर वार्ड छह को सैनिटाइज करवाया है। महिला 10 मई को महम अपने घर से कैंसर का इलाज करवाने रोहतक वाया दिल्ली गई थी। यहां उपचार के दौरान जांच में वह कोरोना संक्रमित मिली। इसके कारण महम सामान्य अस्पताल की एसएमओ डॉ. प्रियंका कौशिक की आगवानी मे डॉ. कनक कोचर, नरेंद्र राठी, परमवीर अहलावत, कुलदीप, पूजा की टीम ने शहर के वार्ड-6 में रहने वाले पीड़ित महिला के परिजनों का स्वास्थ्य जांचा और पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराया। वहीं, संक्रमित महिला का उपचार करने वाले एक निजी अस्पताल के 11 डॉक्टर, स्टाफ व दिल्ली में महिला से मिलने गए दामाद की रिपोर्ट का इंतजार है।
नई सब्जी मंडी से स्वास्थ्य विभाग ने लिए करीब 90 सैंपल
नई सब्जी मंडी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शुक्रवार सुबह नई सब्जी मंडी में स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान चलाया। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की सात डॉक्टरों की टीम मौके पर गई और सभी का स्वास्थ्य जांच किया। टीम ने 90 से अधिक सैंपल जांच के लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम अल सुबह ही नई सब्जी मंडी पहुंच गई। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए मजदूरों, आढ़तियों के सैंपल जांच कराए गए। इसके अलावा मंडी में पीछे से सप्लाई लेकर आने वालों का भी पता लगाया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग में कुछ लोगों को बुखार पाया गया, इनकी भी जांच की गई है। विभाग का कहना है कि उन्होंने दो मई को मंडी में जांच करवाई थी, इसमें सब ठीक था। अब एक केस पॉजिटिव सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
नई सब्जी मंडी का चिह्नित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन, पूरी मंडी बफर जोन घोषित
नई सब्जी मंडी में आढ़ती के पास काम करने वाला कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने पर शुक्रवार को जिलाधीश आरएस वर्मा ने चिह्न्ति क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसके अलावा पूरी मंडी को बफर जोन बनाकर सील करने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार सब्जी मंडी की दुकान नंबर एक से पश्चिम की ओर दुकान नंबर 29 और रिटेल व दुकान नंबर एक से पूर्व की ओर रिटेल शेड-2 के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। मंडी प्रशासन से कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद दुकान नंबर एक से 29 तक बेरिकेडिंग करवा दी है ताकि कोई भी व्यक्ति उधर की तरफ नहीं जा सके। डीसी ने हर संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग, टेस्ट, क्वारंटीन, आइसोलेशन व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए योजना तैयार करने को कहा है। एसडीएम रोहतक को ओवरआल इंचार्ज बनाया है। मंडी की हर दुकान व दीवार पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।
आढ़तियों ने दो दिन मंडी बंद करने का लिया फैसला
मंडी में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आढ़तियों व अन्य लोगों की थर्मल स्कैनिंग की। इस दौरान करीब 125 लोगों को जांच के लिए ले गई। मंडी प्रशासन ने दुकान संख्या 20 से 29 तक रस्सी बांधकर किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगाया है। इन दुकानों पर वीरवार रात ही करीब सात से आठ लाख रुपये की सब्जी-फल आए थे। बाहर से आई सब्जी-फल के पैकेट बिना खुले ही रखे रहे। वहीं, सुबह करीब साढ़े छह बजे न्यू फल-सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान सोनू छाबड़ा की अध्यक्षता में आढ़तियों की आपात बैठक हुई। इसमें सर्वसहमति से दो दिन मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष शाहिल मग्गू, राजकुमार मग्गू, रामेश्वर सैनी, रविंदर शर्मा, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
आढ़ती बोले- सारी फल-सब्जी का करेंगे गो दान
आढ़ती ने बताया कि वीरवार को प्रतिबंधित की गई दुकानों पर करीब आठ लाख रुपये की फल-सब्जी आई है। प्रशासन ने आदेश दिए हैं कि वह इसकी बिक्री नहीं कर सकेंगे। यह सब्जी-फल किसी को खाने के लिए भी नहीं दी जा सकती है। इसलिए तय किया गया है कि सारे फल-सब्जी का गो दान किया जाएगा।
यूपी व राजस्थान से सब्जी मंगाने पर लगाई रोक
न्यू फल-सब्जी मंडी के आढ़तियों ने अब उत्तर प्रदेश और राजस्थान ने सब्जी मंगवाना बंद कर दिया है। इसके कारण शुक्रवार को आढ़तियों ने अपने सभी आर्डर रद्द कर दिए। माल की सप्लाई करने वाली फर्मों को भरोसा दिया कि दो दिन में स्थिति स्पष्ट होने पर ही कोई फैसला लिया जाएगा।
मंडी एसोसिएशन प्रधान सोनू छाबड़ा ने बताया कि रोहतक की मंडी में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब व हिमाचल से फल-सब्जी आते हैं। दिल्ली की मंडी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दिल्ली से फल-सब्जी मंगाने पर रोक जारी है। अब रोहतक की मंडी में संक्रमित मिलने से आढ़तियों में हड़कंप की स्थिति है। अगले दो दिन उत्तर प्रदेश व राजस्थान से कोई भी वाहन सब्जी लेकर मंडी नहीं आए, यह सुनिश्चित करने के लिए एसोसिएशन ने टीम गठित की है। यह टीम निगरानी रखेगी कि किसी भी आढ़ती के पास उक्त राज्यों की सब्जी नहीं आनी चाहिए।

कोरोना का लिंक तलाशने को मंडी प्रशासन ने झोंकी ताकत
मंडी का कर्मचारी कैसे और कहां से कोरोना पॉजिटिव हुआ, इसका पता लगाने के लिए मंडी प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंडी के छोटे-बड़े 100 आढ़तियों के सब्जी मंगाने के राज्यों व फर्मों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। मंडी के प्रत्येक आढ़ती से पूछा जा रहा है कि वह किस राज्य और किस फर्म के माध्यम से सब्जी मंगाते हैं। उन आढ़तियों की सूची अलग से बनाई जा रही है, जो उत्तर प्रदेश व राजस्थान से सब्जी मंगाते हैं।

नई सब्जी मंडी में आढतीयों व मजदुरो की जांच करते हुए ।

नई सब्जी मंडी में आढतीयों व मजदुरो की जांच करते हुए ।- फोटो : RohtakCity

न्यू सब्जी मंडी में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।

न्यू सब्जी मंडी में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed